पुणे

पुणे में मंदिर की जमीन पर बनी दरगाह, MNS का दावा

Sakshi
23 May 2022 12:52 PM GMT
पुणे में मंदिर की जमीन पर बनी दरगाह, MNS का दावा
x
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने पुणे शहर में मौजूद दो दरगाहों के मंदिर की जमीन पर बने होने का दावा किया है।

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद के बीच महाराष्ट्र में नया विवाद शुरू होता नजर आ रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने पुणे शहर में मौजूद दो दरगाहों के मंदिर की जमीन पर बने होने का दावा किया है। हाल ही में मुंबई में औरंगजेब के मकबरे पर भी सवाल पर थे। जिसके बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने स्मारक को 5 दिनों के लिए बंद करने का फैसला किया था।

बीते रविवार को मनसे महासचिव अजय शिंदे ने कहा कि उन्होंने 'पूर्णेश्वर मुक्ति अभियान' की शुरुआत की है और लोगों से राज ठाकरे की पार्टी का समर्थन करने की अपील की है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे के हवाले से अजय शिंदे ने कहा है कि राज ठाकरे के हिंदुत्व के रुख पर सरकार की नींद टूटने लगी है। साथ ही उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी की तरह हम पुणे में पुण्येश्व मंदिर के लिए भी लड़ रहे हैं।

साथ ही मनसे नेता ने दावा किया है कि खिलजी वंश के कमांडर अलाउद्दीन खिलजी ने पुणे में पुण्येश्वर और नारायणेश्वर मंदिरों को ढहा दिया था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया है कि मंदिरों को ढहाए जाने के बाद उन पर दरगाह का निर्माण किया गया।

Next Story