पुणे

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा : पुणे में होर्डिंग गिरने से छह लोगों की मौत 2 लोग घायल

Arun Mishra
17 April 2023 4:38 PM GMT
महाराष्ट्र में बड़ा हादसा : पुणे में होर्डिंग गिरने से छह लोगों की मौत 2 लोग घायल
x
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव काम शुरू किया।

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा हुआ है। पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ शहर के रावत किवले इलाके में सोमवार को लोहे की होर्डिंग गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में चार महिलाएं हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव काम शुरू किया।

घटना शाम 6:30 बजे की बताई जा रही है। रावत किवले इलाके में कात्रज देहू रोड सर्विस रोड पर आंधी और बारिश से बचने के लिए कुछ लोग एक दुकान के पास खड़े थे। दुकान के पास में ही एक लोहे की होर्डिंग लगी थी। आंधी के चलते होर्डिंग दुकान पर गिर गई, जिससे 8 लोग होर्डिंग के नीचे दब गए थे।

Next Story