![](/images/clear-button-white.png)
- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- 'कोई पटकने की बात...
'कोई पटकने की बात करेगा तो हम गाढ़ भी देंगे' शिवसेना का BJP को जवाब!
![कोई पटकने की बात करेगा तो हम गाढ़ भी देंगे शिवसेना का BJP को जवाब! कोई पटकने की बात करेगा तो हम गाढ़ भी देंगे शिवसेना का BJP को जवाब!](https://www.specialcoveragenews.in/h-upload/uid/2755EyrW4Rn3sHh0UvBUbQ443q4ueQBKGqyq8458828.jpg)
नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है. बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने बयान दिया था कि अगर गठबंधन नहीं होता है तो वह पूर्व सहयोगियों को करारी शिकस्त देगी. अब शिवसेना ने शाह को जवाब दिया है. शिवसेना नेता रामदास कदम का कहना है कि कोई अगर यहां आकर पटक देने की बात करेगा, तो हम पटक-पटक के गाढ़ भी देंगे.
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रामदास कदम ने केंद्र सरकार द्वारा सामान्य जाति को आर्थिक आधार पर 10 फीसदी आरक्षण देने के फैसले पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब मराठा आरक्षण जैसे मुद्दे पेंडिंग हैं, ये नया वादा करना गलत है.
आपको बता दें कि अमित शाह के बयान पर इससे पहले शिवसेना सांसद संजय राउत भी बयान दे चुके हैं. संजय राउत ने कहा था कि हम पिछले तीन साल से बीजेपी को छोड़ना चाहते हैं, लेकिन वो ही हमारे साथ रोड रोमियो की तरह चिपकी हुई है. हम तो बीजेपी की तरफ देखते भी नहीं हैं.
संजय राउत ने कहा था कि तीन राज्यों के चुनाव बता रहे हैं कि किसने किसको पटका है. उन्होंने कहा कि आप हमारा इतिहास देख सकते हैं, हम सबको अटक-पटक कर ही यहां पर पहुंचे हैं.
बता दें कि अमित शाह ने महाराष्ट्र के लातूर में बिना नाम लिए शिवसेना पर निशाना साधा था. शाह ने कहा था कि अगर हमारा गठबंधन किसी पार्टी से होता है तो हम उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं होता है तो लोकसभा चुनाव में पूर्व सहयोगियों को करारी शिकस्त देंगे.
शाह ने इसके अलावा महाराष्ट्र के बीजेपी कार्यकर्ताओं को सभी 48 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के तैयार रहने को कहा था. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी बयान दे चुके हैं कि वह लोकसभा चुनाव में 48 लोकसभा सीटों में 40 से अधिक सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं.