Begin typing your search...

सियाचीन में चमत्कारः 5 दिन बाद जिंदा मिला सेना का जवान

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
siachin

नई दिल्ली

सियाचीन में चमत्कार 5 दिन बाद जिंदा मिला सेना का जवान। सियाचिन हिमनाद में हिमस्खलन के बाद 25 फुट मोटी बर्फ की परत के नीचे दबा सेना का एक जवान सोमवार को चमत्कारिक रूप से छह दिनों बाद जिंदा मिला। उसकी हालत गंभीर है। उत्तरी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी एस हुड्डा ने बताया कि यह एक चमत्कारिक बचाव अभियान था।


हुड्डा ने कहा कि सोमवार सुबह लांस नायक हनामन थापा को आर आर अस्पताल ले जाने के लिए सभी प्रयास किए गए। उन्होंने बताया कि अब तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं और चार की पहचान हो चुकी है। दुखद है कि अन्य सैनिक हमारे साथ नहीं हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि कर्नाटक के रहने वाले थापा के साथ एक और चमत्कार हो।


पाकिस्तान से लगी नियंत्रण रेखा के करीब 19000 फुट की उंचाई पर चौकी के हिमस्खलन की चपेट में आने से एक जुनियर कमिशंड अधिकारी (जेसीओ) और मद्रास रेजिमेंट के अन्य नौ अधिकारी जिंदा दफन हो गए थे। यहां पर तापमान शून्य से 45 डिग्री सेल्सियस नीचे रहता है।
Special News Coverage
Next Story
Share it