Begin typing your search...

मोदी कैबिनेट में हो सकता है बदलाव, इन दो मंत्रियों का होगा प्रमोशन ?

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
PM Modi Cabinet

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट के बाद मंत्रीमंडल में करने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार वित्त मंत्री जेटली का विभाग बदला जाएगा, उन्हें रक्षा मंत्री बनाया जा सकता है। जेटली की जगह कोयला और बिजली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल को वित्त मंत्री बनाया जा सकता है।

एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी आर्थिक सुधार की गति तेज करने के लिए मंत्रिमंडल में फेरबदल करना चाहते है और इसी कड़ी में जेटली से वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी छिन सकती है और उन्हें रक्षा मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि सरकार और भाजपा से जुड़े सुत्रों ने जेटली के वित्त मंत्रालय के छिने जाने की खबरों से इनकार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार का प्रस्ताव है कि यातायात से जुड़े तमाम मंत्रालयों को मिलाकर एक ट्रांसपोर्ट मंत्रालय बनाया जा सकता है। जिसकी कमाम संयुक्त रूप से नितिन गडकरी के हाथ में रहेगी। इस मंत्रालय में नागरिक उड्डयन, जहाजरानी और परिवहन मंत्रालयों को शामिल किया जा सकता है।

सूत्र यह भी बता रहे हैं कि बिहार चुनाव की हार का असर इस मंत्रिमंडल फेरबदल में दिखाई देगा। मंत्रिमंडल में शामिल बिहार के मंत्रियों की संख्या कम की जा सकती है। इसका सीधा लाभ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीजेपी नेताओं को मिलेगा।

सूत्रों की मानें तो इन राज्यों में चुनाव होने हैं और राज्य में इसका लाभ मिले इसके लिए इन राज्यों से बीजेपी नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इन दोनों राज्यों के चुनाव को पार्टी 2019 में होने वाले आम चुनाव के प्री-टेस्ट के रूप में देख रही है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा मंत्री है जिनकी संख्या 13 है और बिहार से 8 मंत्री मोदी कैबिनेट में शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार के शुरुआती दौर में भी जेटली के पास रक्षा मंत्रालय की भी जिम्मेदारी थी।
>
Special News Coverage
Next Story