Archived

खुलासा : नेहरू ने एटली को लिखी चिट्ठी में नेताजी को लिखा था 'वाॅर क्रिमिनल'

Special News Coverage
23 Jan 2016 6:26 AM GMT
Nehru and Netaji secret

नई दिल्ली : आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती से भारत सरकार के भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित 25 फाइलों की डिजिटल कॉपी को हर महीने सार्वजनिक करने का फैसला किया है। इसकी शुरुआत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेताजी से संबंधित 100 सीक्रेट फाइलों को नेताजी के परिजनों की मौजूदगी में सार्वजनिक करेंगे।

दैनिक भास्कर में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी द्वारा आज जारी किए जाने वाले दस्तावेजों में एक चिट्ठी ऐसी भी है जो जवाहर लाल नेहरू ने इंग्लैंड के तत्कालीन प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली को लिखी थी। इस चिट्ठी में नेहरू ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस को वॉर क्रिमिनल लिखा था। ये चिट्ठी नेहरू ने 27 दिसंबर 1945 को लिखी गई थी। लेकिन इसके नीचे नेहरू का सिर्फ नाम लिखा है। उनका कोई दस्तखत नहीं है। इसलिए इस चिट्ठी की प्रमाणिकता को लेकर संदेह भी है।

चिट्ठी में नेहरू ने एटली को लिखा था कि ‘मुझे अपने भरोसेमंद सूत्र से पता चला है कि सुभाष चंद्र बोस जो आपके वॉर क्रिमिनल हैं, उन्हें स्टालिन ने रूसी सीमा में दाखिल होने की मंजूरी दे दी है। यह रूस द्वारा साफ-साफ किया गया धोखा है, क्योंकि रूस ब्रिटिश-अमेरिका गठबंधन का भी दोस्त है। रूस को ऐसा नहीं करना चाहिए था। आप इस पर ध्यान दें और जो सही लगे वो कार्रवाई करें।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी को जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज का दिन बहुत बड़ा दिन है क्योंकि नेताजी के बारे में फाइलें आज से सार्वजनिक होनी शुरू होंगी।








Next Story