राष्ट्रीय

Lok Sabha Chunav Phase 4 Voting percentage : 61.02 फीसदी मतदान, दांव पर है इन नेताओं की किस्मत

Special Coverage News
29 April 2019 1:18 PM GMT
Lok Sabha Chunav Phase 4 Voting percentage : 61.02 फीसदी मतदान, दांव पर है इन नेताओं की किस्मत
x
नौ राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। 72 सीटों पर 61.02% वोटिंग हुई। इस चरण में कुल 61.02 फीसदी लोगों ने वोट डाले?

नई दिल्ली : लोकसभा चुनावों के चौथे चरण में आज नौ राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है. इनमें महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश और ओड़िशा की छह-छह, बिहार की पांच और झारखंड की तीन सीटों पर वोटिंग हुई थी.

बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों के लिए चुनावों का यह चरण काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनावों में इन 72 में से 56 सीटों पर उन्हें जीत मिली थी. बाकी बची 16 सीटों में से दो पर कांग्रेस को जीत मिली थी जबकि शेष सीटें तृणमूल कांग्रेस (छह) और बीजद (छह) जैसी विपक्षी पार्टियों के खाते में गई थी. चौथे चरण में पूर्व केंद्रीय मंत्रियों सलमान खुर्शीद, श्रीप्रकाश जायसवाल, यूपी के कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी, सपा की डिंपल यादव, साक्षी महाराज और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया जैसे राजनीतिक दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है.

चरण में आज नौ राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। 72 सीटों पर 61.02% वोटिंग हुई। इस चरण में कुल 61.02 फीसदी लोगों ने वोट डाले।

शाम 5 बजे तक बिहार में 53.67%, जम्मू-कश्मीर में 9.96 %, मध्य प्रदेश में 64.53%, महाराष्ट्र में 49.64%, ओडिशा में 63.57%, राजस्थान में 62.27, उत्तर प्रदेश में 52.05%, पश्चिम बंगाल में 76.14%और झारखंड में 60.55 फीसदी मतदान।

आइए जानते हैं इस चरण में कौन से हैं चर्चित चेहरे-

उत्तर प्रदेश-

29 अप्रैल को होने वाले मतदान में जिन दिग्गजों की किस्मत दांव पर होगी उनमें उत्तर प्रदेश में कन्नौज से डिंपल यादव, उन्नाव लोकसभा सीट से साक्षी महाराज और फर्रुखाबाद से कांग्रेस के सीनियर नेता सलमान खुर्शीद शामिल हैं।

बिहार

उजियारपुर, बेगूसराय और मुंगेर सीट-

उजियारपुर से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, तो बेगूसराय में भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और भाकपा के युवा तुर्क कन्हैया के मैदान में होने से यह बिहार की सबसे हॉट सीट बन गई है। मुंगेर लोकसभा सीट से एनडीए ने जेडीयू के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को टिकट दिया है तो महागठबंधन ने बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को यहां से चुनाव मैदान पर उतारा है।

मध्यप्रदेश-

यहां राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में छिंदवाड़ा सीट कमलनाथ के लिए नाक का सवाल बन गई है। मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से पहले कमलनाथ यहां से लगातार नौ बार चुनाव जीतकर संसद पहुंच चुके हैं।

राजस्थान के दिग्गज उम्मीदवार-

जोधपुर लोकसभा सीट-

राजस्थान में अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत भी जोधपुर लोकसभा सीट संसद पहुंचने की जुगत में हैं। ऐसे में जोधपुर का चुनाव मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रतिष्ठा का चुनाव बल चुका है। इस सीट से भाजपा नेता और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मैदान पर हैं।

बाड़मेर लोकसभा सीट-

2018 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में पहुंचे मानवेंद्र सिंह राजस्थान की बाड़मेर सीट से मैदान पर हैं। यहां भाजपा ने कर्नल सोनाराम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बारां-झालावाड़ लोकसभा सीट-

इस सीट पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे दुष्यंत चौथी बार पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं जबकि उनके प्रतिद्वंदी के रूप में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए प्रमोद शर्मा हैं।

पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट-

यहां भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो और अभिनेत्री मुनमुन सेन के बीच जबरदस्त सियासी जंग है।

9 राज्यों की इन 71 लोकसभा सीटों पर हुआ है मतदान-

1-बिहार (5)- दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगुसराय और मुंगेर

2-राजस्थान (13)- सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बंसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भिलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारन

3-उत्तर प्रदेश (13)- शाहजहांपुर, खेरी, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी और हमीरपुर।

4-झारखंड (3)- चतरा, लोहरदगा, पलामू

5-मध्य प्रदेश (6)-सिधी, शहडोल, जबलपुर, मांडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा

6-महाराष्ट्र (17)- नांदूरबाड़, धुले,डिढोरी, नासिक, पालाघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ ईस्ट, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल, मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई साउथ, मवाल, शिरूर और शिरडी।

7-ओडिशा (6)- मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केन्द्रपाड़ा, जगतसिंहपुर

8-पश्चिम बंगाल (8)- बहरामपुर, कृष्णानगर, रानाघाट, बर्धमान पूर्व, बर्धमान दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर और बीरभूम

9-जम्मू कश्मीर (1)- अंनतनाग के कुलगाम जिले में पड़नेवाली सीटें

Next Story