राष्ट्रीय

राम नवमी पर भड़की हिंसा में 3 राज्यों में 130 गिरफ्तारी, MP में आरोपियों के घर जमींदोज

Sakshi
12 April 2022 6:50 AM GMT
राम नवमी पर भड़की हिंसा में 3 राज्यों में 130 गिरफ्तारी, MP में आरोपियों के घर जमींदोज
x
राम नवमी के मौके पर अलग- अलग राज्यों में हुई हिंसा के मामलों में पुलिस की कड़ी कार्रवाई जारी है...

राम नवमी के मौके पर अलग- अलग राज्यों में हुई हिंसा के मामलों में पुलिस की कड़ी कार्रवाई जारी है। मीडिया में खबर है कि अब तक गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में करीब 130 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में हुई हिंसा में शामिल आरोपियों के घरों और दुकानों को भी जमींदोज कर दिया गया है। बता दें कि बीते रविवार 10 अप्रैल को राम नवमी के मौके पर निकाली गई शोभा यात्रा और जुलूस के दौरान हिंसा भड़क उठी थी और कई राज्यों में हिंसा के दौरान लोगों के घायल होने की भी खबर आई थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में 84 लोग गिरफ्तार, गुजरात में 39 और मुंबई उपनगरीय इलाकों में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मधय प्रदेश के खरगोन और सेंधवा में कर्फ्यू लागु है। यहां बीते सोमवार को बुलडोजर और जेसीबी के जरिए हिंसा में शामिल आरोपियों के कम से कम 50 घरों और दुकानों को तोडा गया है। बता दें कि बीते रविवार को हुई हिंसा में खरगोन एसपी सिद्धार्थ चौधरी और पांच अन्य पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 27 लोग घायल हो गए है।

बता दें कि ओडिसा में जोडा शहर में सोमवार को दो समुदायों में झड़प के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए थे। इस दौरान कुछ नागरिकों और पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है। स्थानीय प्रशासन ने जोडा में धारा 144 लागु कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्थानीय लोगों के विरोध के चलते 'राम झंडा' लेकर चल रहे जुलूस को आजाद बस्ती के जरिए कैलाश नगर तक जाने की अनुमति नहीं मिलने पर विवाद शुरू हुआ था।

Next Story