
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जनधन खाते में आ गए 15...
जनधन खाते में आ गए 15 लाख...महाराष्ट्र के किसान ने 9 लाख का बनवा डाला घर, क्या है पूरी कहानी

नई दिल्ली. देश में कभी 15 लाख रुपये बैंक खाते में आने को लेकर काफी चर्चा थी. सोशल मीडिया पर कई वीडियो 15 लाख रुपये खाते में आने के वायरल किए गये थे. महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक ऐसी ही घटना सच साबित हुई है. एक किसान के खाते में 15 लाख रुपये आ गए. किसान को लगा कि यह रकम सरकार ने उसके खाते में डाली है. इसके लिए उसने प्रधानमंत्री मोदी को बाकायदा पत्र लिखकर धन्यवाद भी दिया.
प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद
महाराष्ट्र के एक किसान के बैंक खाते में 15 लाख रुपये आने की बात सामने आई है. उसने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को पत्र भी लिखा. जिसमें उसने धन्यवाद दिया, क्योंकि उसे लगा कि यह रकम सरकार की तरफ से उसके बैंक खाते में भेजी गई है.
5 महीने बाद बैंक का नोटिस
लेकिन 5 पांच महीने के बाद उसके साथ ऐसा हुआ, जिसके बारे में उसने कभी सोचा ही नहीं था. किसान के पास बैंक की तरफ एक नोटिस आया, जिसमें कहा गया कि यह रुपये उसके खाते में गलती से चले गए हैं. अब उसे यह रकम बैंक को वापस लौटानी होगी.
9 लाख का बनवा लिया घर
बता दें कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पैठण तालुका के दावरवाड़ी के एक किसान ज्ञानेश्वर जनार्दन औटे का जनधन खाता बैंक ऑफ बडौदा में है. उनके खाते में 17 अगस्त 2021 को 15 लाख रुपये आ गए. किसान जनार्दन को लगा कि यह रुपये मोदी ने अपने चुनावी वादे का पालन करते हुए दिए. उसने खाते 9 लाख रुपये निकालकर अपना मकान भी बना लिया है.
बैंक मांग रहा पैसा
अब 5 महीने के बाद उसके साथ ऐसा हुआ, जिसके बारे में उसने कभी कल्पना नहीं की होगी. बैंक की तरफ से उसको नोटिस आ गया है. बैंक वापस रुपये मांग रहा है. पैसा न देने के कारण बैंक लगातार उस पर दवाब बना रहा है. किसान का कहना है कि वह इतना रुपये कहां से लायेगा. उसके पास नहीं हैं.




