राष्ट्रीय

कोरोना के मामलों में भारी गिरावट, दिल्ली समेत इन शहरों में गुजरा कोरोना की पीक

Sakshi
28 Jan 2022 8:47 AM GMT
कोरोना के मामलों में भारी गिरावट, दिल्ली समेत इन शहरों में गुजरा कोरोना की पीक
x
देश के प्रमुख शहरों में भी पिछले कुछ दिनों में कोरोना मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिसमें दिल्ली, मुंबई और कोलकाता शामिल हैं

भारत में अब कोरोना के मामलों में गिरावट देखी जा रही है| कोरोना के नए दैनिक मामलों के ट्रेंड में काफी असमानता देखने को मिल रही है। बता दें कि बीते 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में करीब 34 हजार की गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही देश के प्रमुख शहरों में भी पिछले कुछ दिनों में कोरोना मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिसमें दिल्ली, मुंबई और कोलकाता शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन शहरों में पिछले एक सप्ताह में 65% से अधिक की कमी दर्ज की गई गै।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार देशभर में कुल दैनिक कोविड -19 मामलों में पिछले गुरुवार को कम से कम 10% की गिरावट दर्ज की गई है। 20 जनवरी को, भारत में 3.17 लाख मामले दर्ज किए गए, जबकि 27 जनवरी को यह घटकर 2.86 लाख मामले रह गए।

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में गिरावट

बता दें कि प्रमुख शहरों में दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई है। राष्ट्रीय राजधानी में, दैनिक मामले 20 जनवरी को 12,306 से गिरकर 27 जनवरी को 4,291 हो गए। इसी अवधि के दौरान मुंबई में, दैनिक मामलों में 75% से अधिक की गिरावट आई, जो 5,708 से गिरकर 1,384 तक मामले दर्ज हुए। कोलकाता में भी गिरावट 75% से अधिक थी। यहां 20 जनवरी को 1,759 केस दर्ज हुए, जबकि 27 जनवरी को 423 तक मामले दर्ज हुए।

बात करें अन्य शहरों की तो बेंगलुरु में 20 जनवरी को लगभग 30,540 मामले दर्ज किए गए, जो 25 जनवरी को गिरकर 19,105 और 27 जनवरी को 17,717 हो गए। चेन्नई में गिरावट लगभग 25% थी। केरल के त्रिवेंद्रम में गिरावट 9,720 से 7,675 तक थी।

देश में आज आए 2,51,209 नए मामले

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 2,51,209 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस महामारी से 627 मरीजों की मौत हो गई। कल जो आंकड़े जारी हुए थे, उसके मुताबिक 2,86,384 नए मामले सामने आए थे।

Next Story