राष्ट्रीय

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक दिखी कोहरे की चादर, बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Special Coverage Desk Editor
22 Dec 2022 12:25 PM IST
Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक दिखी कोहरे की चादर, बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
x
Aaj Ka Mausam: देश के उत्तर भारत में मौसम तेजी से बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट है। कई जगहों पर पिछले कई दिनों से शीतलहर का प्रकोप जारी है।

Aaj Ka Mausam: देश के उत्तर भारत में मौसम तेजी से बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट है। कई जगहों पर पिछले कई दिनों से शीतलहर का प्रकोप जारी है। उत्तर भारत में शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर रखा है। आज उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही दक्षिण भारत में भी कई जगहों पर बारिश के आसार हैं।

उत्तर भारत का मौसम

देश के उत्तरी हिस्से में पहाड़ों में हो रही बर्फबारी की वजह से शीतलहर का प्रकोप जारी है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में आ गया है। आईएमडी के मुताबिक, कोहरे और ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी हद तक कम हो गई है। पंजाब के कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य है।

इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों में भारी बर्फबारी की भी संभावना जताई है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी दिखेगा। घने कोहरे और धुंध का असर सबसे ज्यादा पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में दिखाई देगा। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी। गंगा के मैदानी इलाकों में गलन बढ़ेगी। दिल्ली में पारा भी गिरा है। वहीं, मौसम विभाग ने भी उत्तर भारत के कई इलाकों में शीतलहर चलने की बात कही है।

इन राज्यों में आज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, आज अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी बारिश हो सकती है। बाकि देश के हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। बिहार और उत्तर प्रदेश में आज बारिश हो सकती है।

Next Story