राष्ट्रीय

Aaj Ka Mausam: कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, IMD ने इन राज्यों को किया अलर्ट

Special Coverage Desk Editor
9 Jan 2023 8:27 AM IST
Aaj Ka Mausam: कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, IMD ने इन राज्यों को किया अलर्ट
x

Aaj Ka Mausam: कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, IMD ने इन राज्यों को किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्य कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है।

Aaj Ka Mausam: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत (North India Weather) में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। रिकॉर्ड तोड़ ठंड का असर आम लोगों के जीवन पर भी पड़ रहा है। यहां तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली में जहां पारा डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं हरियाणा ,यूपी, बिहार जैसे राज्यों में भी कड़ाके की ठंड ने लोगों बेहाल कर दिया है। ज्यादातर राज्य शीतलहर और कोहरे की चपेट में हैं।

वही घने कोहरे ने दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सड़कों पर जीरो विजिबिलिटी के कारण वाहनों के इंडिकेटर भी देखने भी मुश्किल हो गया हैं। जिसको लेकर मौसम विभाग (Meteorological Department) ने अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक कोहरा काफी घना रहेगा।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश में भी कोहरा कहर बरपाने वाला है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. जबकि यूपी, राजस्थान और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वही आईएमडी (IMD) के मुताबिक, दिल्ली के सफदरजंग में आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) दो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इससे पहले रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान महज 1.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। यह सामान्य से 5 डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) में कुछ सुधार हुआ और यह सामान्य से एक डिग्री कम 18.2 डिग्री रहा।

Next Story