राष्ट्रीय

Aaj ka Mausam: कहीं कोहरे का कहर तो कहीं हो रही बारिश, जानिए देश भर में कैसी रहेंगी मौसम की गतिविधियां

Satyapal Singh Kaushik
24 Dec 2022 3:30 AM GMT
Aaj ka Mausam: कहीं कोहरे का कहर तो कहीं हो रही बारिश, जानिए देश भर में कैसी रहेंगी मौसम की गतिविधियां
x
उत्तरी भारत में ठंडी बढ़ी है तो दक्षिण के राज्यों में बारिश हो रही है।

उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अब सर्दी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश रात में बारिश होने से कोहरे में कमी देखी गई तो कई जिलों में अब भी कोहरा पड़ रहा है।

उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. कहीं बारिश हो रही है तो कहीं बर्फबारी. इसके अलावा कई राज्यों में शीतलहर जैसी स्थिति हो गई है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश की संभावना है. वहीं पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे जैसी स्थिति रह सकती है।

जानिए दिल्ली का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह मौसम की सबसे सर्द सुबह रही. यहां न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं मौसम विभाग ने शनिवार यानी आज के लिए आसमान साफ रहने और सुबह में मध्यम कोहरे का पूर्वानुमान जताया है. IMD ने कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 और पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

जानिए यूपी का हाल

यूपी के अधिकांश जिलों में धुंध के कारण सड़कों से गुजरने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लखनऊ आंचलिक मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। IMD के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरा और घना होगा। दिल्ली, उत्तराखंड और बिहार से सटे इलाकों में भी घना कोहरा देखा जा रहा है। इन हिस्सों में भी बर्फीली हवा ने पारा गिरा दिया है। कई जगह लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले हफ्ते में मौसम में शुष्कता बनी रहेगी। ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश में येलो अलर्ट जारी है। IMD ने 24 दिसंबर तक प्रदेश के तक़रीबन 40 जिलों में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत कोहरे से होने वाली घटनाओं के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। 23 से 25 दिसंबर तक कई हिस्सों में शीतलहर लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश की संभावना है. वहीं पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे जैसी स्थिति रह सकती है।

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story