
रेहाना फातिमा ने टॉपलेस होकर अपने बच्चों से कराई बॉडी पेंटिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, FIR दर्ज

विवादित सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना फातिमा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रेहाना पर आरोप है कि उन्होंने अपने नाबालिग बच्चों से अपने अर्द्धनग्न शरीर पर पेंटिंग कराई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होते ही हंगामा मच गया जिसके बाद पुलिस ने रेहाना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बॉडी पर पेटिंग कराती रेहाना फातिमा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है और लोग फातिमा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने इस वीडियो को फेसबुक और यूट्यूब पर अपलोड करते हुए लिखा कि आंख में संक्रमण की वजह से वह आराम कर रही थीं और इस दौरान उनके बच्चों ने शरीर पर पेंटिंग की। उन्होंने पहले भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरें डाली हैं और 18 दिनों के लिए जेल भी जा चुकी हैं।
फातिमा ने ये वीडियो 'बॉडी एंड पॉलिटिक्स' नाम से पोस्ट किया था जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस बीच, केरल के राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस मामले पर 10 दिनों के अंदर पतनमतिट्टा जिला पुलिस प्रमुख से रिपोर्ट मांगी है।