- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
भारत और अमेरिका के बीच 3 अरब डॉलर के रक्षा सौदे पर दस्तखत हो चुका है। इन सौदे में अमेरिका से 24 MH60 रोमियो हेलिकॉप्टर की 2.6 अरब अमेरिकी डॉलर में खरीद शामिल है। एक अन्य डील छह AH 64Eअपाचे हेलिकॉप्टर को लेकर है जिसकी कीमत 80 करोड़ डॉलर होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल के बीच हैदराबाद हाउस में हुई बातचीत में इस डील पर सहमति बनी। राष्ट्रपति डॉलन्ड ट्रंप ने इसकी जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 3 अरब डॉलर से ज्यादा के डिफेंस डील से दोनों देशों के रक्षा संबंध और मजबूत होंगे।
उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, 'हमने भारत-अमेरिका पार्टनरशिप के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की, वह चाहे रक्षा हो या सुरक्षा। हमने एनर्जी स्ट्रैटिजिक पार्टनरशिप, ट्रेड और पिपल-टु-पिपल के बीच संबंधों पर भी चर्चा की। रक्षा क्षेत्र में भारत-अमेरिका के बीच मजबूत होता रिश्ता हमारी साझेदारी का महत्वपूर्ण पक्ष है।'
सोमवार को ही ट्रंप ने कर दिया था ऐलान
ट्रंप ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में आयोजित 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम में सोमवार को ही इस डील का ऐलान कर दिया था। उन्होंने बताया था कि तीन अरब डॉलर कीमत के अत्याधुनिक सैन्य हेलिकॉप्टर और अन्य उपकरणों के लिए मंगलवार को समझौते किए जाएंगे। ट्रंप ने कहा था, 'हम अब तक के कुछ श्रेष्ठ उपकरण बनाते हैं: विमान, मिसाइलें, रॉकेट, पोत। हम अब भारत के साथ सौदा कर रहे हैं। इसमें उन्नत वायु रक्षा प्रणाली और सशस्त्र तथा बिना शस्त्र वाले एरियल वीइकल शामिल हैं।'
भारत में ट्रंप का दूसरा दिन
ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, पुत्री इवांका, दामाद जेरेड कुशनर और उनके प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी दो दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच रक्षा और रणनीतिक संबंधों के बारे में कहा था कि अमेरिका भारत को दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ और कुछ शानदार सैन्य उपकरण उपलब्ध कराने को लेकर उत्सुक है।