राष्ट्रीय

Air India Employees Strike: Air India की 70 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल...'सिक लीव' पर गए 300 से ज्यादा कर्मचारी

Special Coverage Desk Editor
8 May 2024 11:48 AM IST
Air India Employees Strike: Air India की 70 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल...सिक लीव पर गए 300 से ज्यादा कर्मचारी
x
Air India Employees Strike: एअर इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एअर इंडिया के क्रू मेंबर्स के एकसाथ सामूहिक लीव पर जाने से कंपनी को मुश्किल में डाल दिया है।

Air India Employees Strike: एअर इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एअर इंडिया के क्रू मेंबर्स के एकसाथ सामूहिक लीव पर जाने से कंपनी को मुश्किल में डाल दिया है। एअर इंडिया के कर्मचारियों के एकसाथ इस तरह छुट्टी पर जाने से मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक 70से ज्यादा डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइटस को कैंसिल करना पड़ा है। जिसकी वजह से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल है। जिसकी वजह से एअर इंडिया की फ्लाइट्स से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हांलाकि, एअर इंडिया में काम कर रहे कर्मचारी किस वजह से अचानक छुट्टी पर चले गए इसके बारे में अभी तक क्लियर जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं, दूसरी तरफ सिविल एविएशन अथॉरिटीज इस मामले पर अपनी नजर बनाए हुए है। अथॉरिटीज का कहना है कि वह एअर इंडिया के कर्मचारियों से बातचीत कर इसकी वजह जानने की कोशिश कर रही है। उन्हें उम्मीद है कि वो जल्द ही कर्मचारियों को मना कर उन्हें काम पर लौट आने को राजी कर लेगी।

यात्रियों की बड़ी मुश्किलें

खैर वजह जो भी हो इस तरह अचानक से एकसाथ विमान कंपनी के कर्मचारियों का छुट्टी में जाने से पैसेंजर्स की मुश्किलें जरूर बढ़ा दी हैं। फ्लाइट कैंसिल होने से पैसेंजर्स को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब इस तरह से किसी विमान कंपनी के कमर्चारी सामूहिक रूप से छुट्टी पर गए हों। इससे पहले भी कई कंपनियों के कर्मचारी इस तरह की सांकेतिक हड़ताल कर चुके हैं। लेकिन इस तरह के प्रदर्शन या यूं कहें कि हड़ताल से नुकसान और परेशानी केवल इसके यात्रियों को ही होती है।

Next Story