राष्ट्रीय

Allu Arjun News: मुश्किल में फंसे अल्लू अर्जुन, दोस्त के लिए चुनाव प्रचार करना पड़ा भारी, आचार संहिता का उल्लंघन करने पर केस दर्ज

Special Coverage Desk Editor
12 May 2024 5:17 PM IST
Allu Arjun News: मुश्किल में फंसे अल्लू अर्जुन, दोस्त के लिए चुनाव प्रचार करना पड़ा भारी, आचार संहिता का उल्लंघन करने पर केस दर्ज
x
Allu Arjun : टॉलीवुड यानी साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आने वाली मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का एक गाना भी रिलीज हुआ था जिसको दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।

Allu Arjun : टॉलीवुड यानी साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आने वाली मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का एक गाना भी रिलीज हुआ था जिसको दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। वहीं अब अल्लू अर्जुन एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं दरअसल, एक्टर के खिलाफ आंध्र प्रदेश की पुलिस ने केस दर्ज किया है।

दरअसल, इस साल आंध्र प्रदेश में लोकसभा के साथ साथ विधानसभा चुनाव भी हैं। अल्लू अर्जुन की दोस्त और वाईएसआरसीपी विधायक सिल्पा रवि नांघाल सीट से उम्मीदवार हैं। उनके चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अल्लू अर्जुन सपोर्ट करने पहुंचे थे लेकिन वो जैसे ही शिल्पा रवि के घर पहुंचे भारी मात्रा में भीड़ जमा हो गई। अल्लू अर्जुन को देखकर भीड़ बेकाबू हो गई। जिसके बाद अपने विधायक दोस्त की बालकनी से उनके साथ एक्टर ने अपने फैंस का अभिवादन किया।

क्यों हुई शिकायत

बता दे, आंध्र प्रदेश में चुनाव के चलते आचार सहिता लागू है। आचार सहिता लागू होने के एक दिन बाद अल्लू अर्जुन और सिल्पा रवि के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। इस शिकायत में कहा गया है कि सिल्पा रवि चंद्रा ने RO Nandyal की अनुमति के बिना ही अल्लू अर्जुन को घर पर न्योता किया, यह जानते हुए कि इससे आदर्श आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन होगा।

सिल्पा रवि ने अदा किया शुक्रिया

वहीं अल्लू अर्जुन ने कहा कि वो अपने दोस्त सिल्पा रवि चंद्र किशोर रेड्डी का समर्थन करने आए थे। उन्होंने बताया कि उनके विधायक दोस्त ने कोई फेवर नहीं मांगा। एक्टर ने कहा मैं यहां उन्हें सपोर्ट करने के लिए हूं और मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। तो दूसरी तरफ, सिल्पा रवि ने भी अल्लू अर्जुन के साथ एक्स पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने नंदयाल तक आने के लिए एक्टर को धन्यवाद कहा और कहा कि आपके प्यार और सपोर्ट के लिये मैं बहुत अभारी हूं।

Next Story