लाइफ स्टाइल

बिग बी की नातिन नव्या नवेली नंदा इस एक्टर को कर रही हैं डेट, नाम जानकर होगी हैरानी

Special Coverage Desk Editor
6 Jan 2022 3:53 PM IST
बिग बी की नातिन नव्या नवेली नंदा इस एक्टर को कर रही हैं डेट, नाम जानकर होगी हैरानी
x
मनोरंजन की दुनिया एक ऐसी जगह है, जहां से रोजाना ही कोई ना कोई नई कहानियां निकल कर सामने आती हैं। मनोरंजन की दुनिया में सिर्फ फिल्में बनाने और सितारे के परफॉर्मेंस करने तक कहानियां सीमित नहीं होती हैं।

मनोरंजन की दुनिया एक ऐसी जगह है, जहां से रोजाना ही कोई ना कोई नई कहानियां निकल कर सामने आती हैं। मनोरंजन की दुनिया में सिर्फ फिल्में बनाने और सितारे के परफॉर्मेंस करने तक कहानियां सीमित नहीं होती हैं। इस दुनिया में पर्दे के पीछे के किस्से लोगों को और भी ज्यादा दिलचस्पी लगते हैं। लोग ज्यादातर यह जानने में दिलचस्पी दिखाते हैं कि किस स्टार के जिंदगी में क्या चल रहा है।

अगर हम स्टार किड्स की बात करें तो ऐसे कई स्टार किड्स हैं, जो मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरते रहते हैं और कई बार तो वह अपने स्टार माता-पिता से भी आगे निकल जाते हैं क्योंकि वह संपन्न परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। इसी वजह से उनकी निजी जिंदगी पर लगातार मीडिया की नजरें टिकी रहती हैं और उनके फैंस भी उनके बारे में हर प्रकार की जानकारी जानने के उत्सुक रहते हैं।

अगर कोई स्टार किड्स चाहे अपनी निजी जिंदगी को जितना भी प्राइवेट रखने की कोशिश कर ले, गॉसिप करने वाले लोग उनकी जिंदगी की डिटेल्स जानने के लिए अपना रास्ता खुद ही ढूंढ लेते हैं। इतना ही नहीं बल्कि मीडिया भी उन्हें उनकी निजी जिंदगी से जुड़े सवालों से घेर लेती है। उन्ही स्टार किड्स में से एक नव्या नवेली नंदा है जो अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी व अभिनेत्री जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा यूं तो अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं लेकिन इस बार जो अपडेट सामने आई है, उसे जानने के बाद आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।

सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रहीं नव्या

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा फिल्मों में काम नहीं करती परंतु सोशल मीडिया पर उनके फैन फॉलोइंग बेहद तगड़ी है। वह अपनी तस्वीरों को लेकर हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं। नव्या नवेली नंदा ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह फिल्मों में नहीं आएंगी परंतु उनकी खूबसूरत तस्वीरें देखकर हर कोई उन पर दिल हार बैठता है। अब नव्या की लव लाइफ के बारे में हमें एक बड़ा अपडेट मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बी की नातिन नव्या नवेली नंदा इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रही हैं।

जी हां, रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा टाउन के लेटेस्ट लव बर्ड्स हैं। जब से दोनों के रिलेशनशिप के रूमर्स मीडिया में चक्कर लगाने लगे हैं, तब से उनके फैंस पागल हो गए हैं। रिपोर्ट में ऐसा बताया जा रहा है कि यह एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। नव्या नवेली नंदा, सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं।

मिजान जाफरी के साथ रिश्ते में थीं नव्या नवेली नंदा

गौरतलब है कि नव्या नवेली नंदा का नाम हमेशा से ही जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी से जुड़ता रहा है लेकिन जैसे ही इनके अफेयर्स की खबरें आम होने लगीं तो दोनों ने ही इस रिश्ते से अपना पल्ला झाड़ लिया था। मीजान ने हमेशा बताया कि नव्या उनकी अच्छी दोस्त हैं। दरअसल नव्या जब भी कोई तस्वीर डालती हैं तो उस पर मीजान बेहद ही प्यारे कमेंट करते हैं। ऐसे में यूजर्स का मानना था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें कई बार साथ में घूमते हुए भी देखा गया था। खैर, अब यह देखना होगा कि नव्या और सिद्धांत के रिश्ते में क्या होने वाला है।

हाल ही में सिद्धांत की फिल्म पर्दे पर हुई रिलीज

आपको बता दें कि सिद्धांत चतुर्वेदी धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपना स्थान बनाने में सफल हो रहे हैं। हाल ही में सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म "बंटी और बबली 2" सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसमें बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन किया है। हालांकि क्रिटिक्स की ओर से फिल्म को कोई खास सराहना नहीं मिल पाई।

Next Story