राष्ट्रीय

Arvind Kejriwal Arrest: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी विदेश मंत्रालय के बयान से भारत नाराज, राजनयिक को किया तलब

Special Coverage Desk Editor
23 March 2024 5:28 PM IST
Arvind Kejriwal Arrest: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी विदेश मंत्रालय के बयान से भारत नाराज, राजनयिक को किया तलब
x
Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली अबकारी मामले में पूछताछ के बाद ED ने 21 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद जर्मनी के विदेश मंत्रलाय ने केजरीवाल के गिरफ्तारी पर टिप्पणी की थी, जिस पर अब भारत सरकार ने एक्शन लिया है।

क्या की थी टिप्पणी ?

मंत्रालय के प्रवक्ता सेबस्टियन फिशर ने कहा कि 'भारत एक लोकतांत्रिक देश है और उन्हें उम्मीद है कि इस लोकतंत्र को अन्य मामलों में भी लागू किया जाएगा।हमें उम्मीद है कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता और बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांतों से संबंधित सभी मानकों को इस मामले में भी लागू किया जाएगा। केजरीवाल को निष्पक्ष सुनवाई का पूरा अधिकार है।

जर्मन विदेश मंत्रालय ने आगे कहा था, "आरोपों का सामना कर रहे किसी भी अन्य व्यक्ति की तरह केजरीवाल भी निष्पक्ष ट्रायल के हकदार हैं। उन्हें भी बिना किसी प्रतिबंध के सभी कानूनी रास्तों को चुनने का अधिकार है। जर्मन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी कहा था कि निर्दोष होने के अनुमान कानून के शासन का एक प्रमुख तत्व है और वो इस केस में भी लागू होना चाहिए।

भारत ने जाताया कड़ा विरोध

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बयान जारी करते हुए कहा है, "आज नई दिल्ली में जर्मन मिशन के उप प्रमुख को बलाकर हमारे आंतरिक मामलों पर उनके विदेश मंत्रालय की ओर से की गई टिप्पणियों पर भारत के कड़े विरोध से अवगत कराया गया है। हम ऐसी टिप्पणियों को हमारी न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप और न्यायपालिका की स्वतंत्रता को कमजोर करने के रूप में देखते हैं। भारत कानून के शासन वाला एक जीवंत और मजबूत लोकतंत्र है जिस तरह भारत और अन्य लोकतांत्रिक देशों में कानून अपना काम करता है, इस मामले में भी कानून अपना काम करेगा। इस मामले में पक्षपातपूर्ण धारणाएं बनाना अनुचित है।"

Next Story