राष्ट्रीय

Baba Tarsem Singh Murder: बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे में बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां; एसआईटी गठित

Special Coverage Desk Editor
28 March 2024 1:24 PM IST
Baba Tarsem Singh Murder: बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे में बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां; एसआईटी गठित
x
Baba Tarsem Singh Murder: गुरुवार सुबह उत्तराखंड के उधम नगर सिंह के नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Baba Tarsem Singh Murder: गुरुवार सुबह उत्तराखंड के उधम नगर सिंह के नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बता दे, तरसेम सिंह पंजाब और तराई में सिखों के सिरमौर माने जाते थे। पंजाब में इस हत्या से गमगीन माहौल है। गुरुद्वारे नानकमत्ता साहिब के पास ही डेरा कारसेवा परिसर के अंदर ही उनकी हत्या की गई थी। करीब 6 बजे बाइकसवार बदमाशों ने 3 गोलियां मारी थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते ही दम तोड़ दिया था। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों बदमाश मोटरसाइस से आए थे और तरसेम सिंह पर फायरिंग कर मौके से फरार हो गए।

फिलहाल पुलिस को अभी तक कोई भी सुराग नहीं मिला है। पुलिस को इस पर ताबड़तोड़ फायरिंग में अवैध हथियारों के इस्तेमाल की आशंका है। इस घटना के चश्मदीद गवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही गुरुवार सुबह बाबा तरसेम सिंह गुरुद्वारा परिसर से बाहर आए थे तभी दो अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उन्हें फौरन अस्तताल से जाया गया लेकिन उन्होंने बीच रास्ते में ही मौत हो गई थी।

अस्पताल के बाहर उनकी हत्या के बाद से ही भारी भीड़ जुटी हुई है। एक महीने पहले ही उन्होंने अपनी हत्या की आशंका जाहिर करते हुए फेसबुक पोस्ट साझा किया था। ऐसा कहा जा रहा है कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से उनका विवाद चल रहा था। सिखों में इस घटना से भारी रोष है। आजकल तराई इलाके में तेजी से बढ़ गई है। इससे कुछ महीने पहले ही भारमाल बाबा सहित तीन लोगों की उन्हीं के आश्रम में हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा एक ज्वेलर की सरेआम दो महीने पहले उसी की दुकान में हत्या कर दी गई थी।

Next Story