
BBC Documentary: JNU, जामिया के बाद PU में बवाल- 15 मिनट बाद रोकी गई BBC डॉक्यूमेंट्री

BBC Documentary: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर मंगलवार रात हुए बवाल के बाद अब जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करने का ऐलान किया है. इस बात की जानकारी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में दी गई है. पोस्ट में लिखा है कि जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी सभी को पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री इंडिया: द मोदी क्वेश्चन की स्क्रीनिंग के लिए आंमत्रित करती है. स्क्रीनिंग कार्यक्रम 25 जनवरी (बुधवार) को शाम 6 बजे MCRC लॉन में रखा गया है.इसके बाद यूनिवर्सिटी परिसर में सुरक्षा काफी सख्त कर दी गई है. वहीं जामिया के गेट के बाहर छात्रों का जबरदस्त हंगामा जारी है.
उधर चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में NSUI ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी भारत में प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री का दोपहर के वक्त स्टूडेंट सेंटर पर प्रसारण कर दिया. इस दौरान लैपटॉप के साथ प्रोजेक्टर लगाकर स्क्रीन पर डॉक्यूमेंट्री प्ले की गई लेकिन 15 मिनट के अंदर ही पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन को इसकी भनक लग गई और अथॉरिटीज ने मौके पर पहुंचकर प्रसारित की जा रही डॉक्यूमेंट्री को रुकवा दिया.




