राष्ट्रीय

Bharat Jodo Yatra: दो दिन के लिए स्थगित हुई भारत जोड़ो यात्रा, जानें क्या है वजह

Special Coverage Desk Editor
25 Jan 2023 3:00 PM GMT
Bharat Jodo Yatra: दो दिन के लिए स्थगित हुई भारत जोड़ो यात्रा, जानें क्या है वजह
x
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दो दिनों के लिए स्थगित हो गई है। कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के चलते इस यात्रा को रद्द किया गया है।

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दो दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर है। 5 दिनों के बाद 30 जनवरी को इस यात्रा का समापन कश्मीर के श्रीनगर में होने वाला है। लेकिन उससे पहले यह यात्रा दो दिन के लिए स्थगित हो गई है। अब इस यात्रा की शुरुआत दो दिनों के बाद 27 जनवरी सुबह 8 बजे से होगी। यात्रा का आज 131वां दिन राहुल गांधी मैत्रा रामबन से लंबेड ट्रक यार्ड तक पैदल चलने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के चलते इस यात्रा का आज दोपहर का चरण भी कैंसिल करना पड़ा।

जयराम रमेश ने यात्रा स्थगित की दी जानकारी

कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम नरेश ने ट्वीट कर यात्रा स्थगित होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि कश्मीर में खराब मौसम के चलते और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए भारत जोड़ो यात्रा को दो दिन के लिए रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही इस यात्रा का दोपहर का चरण भी रद्द कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि अब इस यात्रा की शुरुआत आगामी 27 जनवरी को सुबह 8 बजे से होने वाली है।

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को कन्याकुमारी से की थी। आज इस यात्रा का 131वां दिन पूरा हो गया है। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा 11 राज्यों से होकर गुजरी। अब यात्रा अपने आखिरी चरण में पहुंच चुकी है। आज से 5 दिनों के बाद इस यात्रा का समापन कश्मीर के शेर-ए-कश्मीर मैदान में किया जाएगा। जब से राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की है तब से ही वह सुर्खियों में हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हमनें जिस मकसद से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी वह मकसद पूरा हो गया है। हम यह जानना चाह रहे थे कि लोगों की क्या-क्या समस्या है। उन्होंने आगे कहा, जो अनुभव हमने हजारों किलोमीटर पैदल चलकर किया, वह अनुभव फ्लाइट से या अपने कार से ट्रैवल कर नहीं किया जा सकता है।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story