राष्ट्रीय

बड़ी खबर: 8वीं तक के स्कूलों की बढ़ाई गई छुट्टी, आया नया आदेश, अब इस दिन खुलेंगे स्कूल

Shiv Kumar Mishra
19 Jan 2024 12:19 PM GMT
बड़ी खबर: 8वीं तक के स्कूलों की बढ़ाई गई छुट्टी, आया नया आदेश, अब इस दिन खुलेंगे स्कूल
x
Big news: Holidays of schools up to 8th extended, new order came, now schools will open on this day

देशभर के कई इलाकों में ठंड का कहर जारी है। बढ़ती ठंड को देखते हुए यूपी में कक्षा आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी फिर बढ़ गई है। सभी बोर्ड के सरकारी और निजी स्कूलों में नर्सरी से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों की 19 और 20 जनवरी तक छुट्टी रहेगी। 21 जनवरी को रविवार है तो वहीं 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की छुट्टी के चलते पहले से सार्वजनिक अवकाश घोषित हो चुका है। ऐसे में बच्चे अब सीधे 23 ताऱीख से स्कूल जाएंगे।

स्कूल अवकाश में अपनी सुविधा के अनुसार आनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकते हैं। यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए है। शिक्षक और कर्मचारियों को लेकर स्कूल प्रबंधन को निर्णय लेना है। ठंड के कारण लगातार बढ़ती छुट्टी के कारण अब कई स्कूलों ने बच्चों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है।

कक्षा 9 लेटरल एंट्री परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी

वहीं दूसरी ओर, नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने जेएनवी कक्षा 9 लेटरल एंट्री परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जेएनवी क्लास 9 लेटरल एंट्री एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.nic.in पर देखने के लिए उपलब्ध है। जेएनवी कक्षा 9 लेटरल एंट्री एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा

एनवीएस 10 फरवरी, 2024 को जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 लेटरल एंट्री परीक्षा 2024 का आयोजन करेगा। जेएनवी कक्षा 9 लेटरल एंट्री परीक्षा में प्रत्येक एक अंक के कुल 100 प्रश्न होंगे। प्रश्न पत्र पूरा करने के लिए उम्मीदवारों के पास कुल ढाई घंटे का समय होगा। हालांकि, विशेष आवश्यकता वाले (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

Next Story