![](/images/clear-button-white.png)
- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Bihar News : गया और कटिहार जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत
![Bihar News : गया और कटिहार जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत Bihar News : गया और कटिहार जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत](https://www.specialcoveragenews.in/h-upload/2023/01/10/367861-bihar-accident.webp)
Bihar News: पूरे उत्तर भारत में इन दिनों शीतलहर और कोहरे का कहर जारी है। घने कोहरे के चलते कई राज्यों में सड़क दुर्घटनाएं होने की खबर हैं। बिहार में भी कोहरे का कहर देखने को मिला है। बिहार के गया और कटिहार जिले में अलग-अलग सडक हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हादसे की सूचना मिलन के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल से शवों को पोस्टमार्टम के लिए गया मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।
कटिहार में 7 लोगों की मौत
कटिहार जिले में रात को एक तेज रफ्तार ट्रक के तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस घटना में सात लोगों की जान चली गई है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के मुताबिक हादसा जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 81 पर रात करीब 8.30 बजे हुआ। हादसे में चालक सहित ऑटोरिक्शा में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। तिपहिया वाहन खेरिया पंचायत के एक गांव के एक परिवार ने किराए पर लिया था।
लोगों ने सड़क पर लगाया जाम
इस घटना के बाद ट्रक फरार हो जाने के कारण स्थानीय लोग आक्रोशित हो कर सड़क पर आगजनी कर जमकर प्रदर्शन किया। एसडीपीओ ओम प्रकाश और कोढ़ा पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटा कर आगे की प्रक्रिया में जुटे रहे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आगे निकलने के प्रयास में एक ट्रक ने तिपहिया वाहन को पीछे से टक्कर मार दी।
सगे भाइयों सहित 3 लोगों की मौत
गया जिला के चंदौती थाना क्षेत्र में गया-टिकारी रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में टिकारी थाना अंतर्गत विशुनगंज गांव निवासी मोहम्मद तंजीर (22), मोहम्मद मिस्बाह (20) और मोहम्मद सादिक अंसारी (67) शामिल हैं। वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मिस्बाह और तंजीर सगे भाई थे।
![Special Coverage Desk Editor Special Coverage Desk Editor](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)