राष्ट्रीय

Bihar Poisonous Liquor: बिहार में जहरीली शराब का मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

Special Coverage Desk Editor
31 Dec 2022 12:48 PM IST
Bihar Poisonous Liquor: बिहार में जहरीली शराब का मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने दबोचा
x
Bihar Poisonous Liquor: बिहार के छपरा में जहरीली शराब बनाकर बेचने वाले मास्टरमाइंड को क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से दबोच लिया है। पुलिस को बिहार में जहरीली शराब बनाने वाले मास्टरमाइंड राम बाबू की कई दिनों से तलाश थी।

Bihar Poisonous Liquor: बिहार के छपरा में जहरीली शराब बनाकर बेचने वाले मास्टरमाइंड को क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से दबोच लिया है। पुलिस को बिहार में जहरीली शराब बनाने वाले मास्टरमाइंड राम बाबू की कई दिनों से तलाश थी। वह बिहार (Bihar) से भागकर दिल्ली में छिपा था, जहां दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तार के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने जानकारी दी है।

बता दें कि छपरा में जहरीली शराब पीने से करीब 77 लोगों की जान चली गई थी। इसके साथ ही बहुत से अन्य लोगों की हालत कई दिनों तक खराब रही थी। जानकारी के अनुसार, मामले की जांच करने पर पता चला कि जो शराब लोग पी रहे थे, वो जहरीली शराब थी। बिहार में जहरीली शराब के चलते लोगों की मौत होने से सरकार पर कई सवाल उठ रहे थे। बिहार पुलिस ने प्रदेश में इस मामले में कई स्थानों पर छापेमारी कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था।

पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच में खुलासा हुआ कि इस जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड राम बाबू है। राम बाबू पर केमिकल डालकर शराब बनाने और फिर उसे चोरी-छिपे बेचने का आरोप है। उसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। राम बाबू को क्राइम ब्रांच ने अब दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की आंखों की रोशनी भी चली गई थी। जहरीली शराब के कारण छपरा जिले के मशरक, इसुआपुर, अमनौर और मढ़ौरा प्रखंड क्षेत्र में बहुत हाहाकार मच गया था। 13 दिसंबर की रात को इसुआपुर में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई। जिससे एक दिन में ही 14 दिसंबर को 7 लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि बिहार शराब कांड के मास्टरमाइंड को दिल्ली से क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story