
Biplab Deb House Attacked: त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब देब के घर पर भीड़ का हमला, आगजनी और वाहनों में तोड़फोड़

Biplab Deb House Attacked: त्रिपुरा में गोमती जिले के उदयपुर में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद बिप्लब कुमार देब के पैतृक घर के बाहर मंगलवार देर रात अज्ञात भीड़ ने हमला कर दिया। भीड ने पुजारियों को भी निशाना बनाया। हमलावरों ने इस दौरान वाहनों में भी तोड़फोड़ की।
यह घटना उस समय हुई जब पुजारियों का एक ग्रुप देब के उदयपुर के जामजुरी इलाके के राजनगर स्थित आवास पर पहुंचा था। पुजारी बुधवार को देब के पिता की पुण्यतथि के मौके पर उनके आवास पर यज्ञ करने आए थे। खबरों के मुताबिक, बदमाशों ने पुजारियों पर हमला किया और वाहनों में तोड़फोड़ की। आसपास के लोगों और स्थानीय लोगों ने पुजारियों को बचाया जिसके बाद हमलावर भाग गए।
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने हमलावरों की दुकानों में तोड़फोड़ की। इसके बाद भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थिति को संभालने के लिए उप मंडल पुलिस अधिकारी निरुपम देबबर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देबांजना रॉय मौके पर पहुंचे। पुण्यतिथि से एक दिन पहले पूर्व सीएम के पैतृक घर पर हमले को सीपीएम की साजिश बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि काकराबन के विधायक रतन चक्रवर्ती ने मंगलवार को हमला करने वालों के साथ बैठक की थी।
क्षतिग्रस्त वाहन मालिक जितेंद्र कौशिक ने कहा कि मैं मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर के दर्शन करने आया था। यहां मैं अपने गुरुदेव जी के निर्देश पर बुधवार को होने वाले यज्ञ की तैयारियों को देखने आया था। अचानक एक भीड़ आई, उन्होंने मुझ पर हमला किया और मेरे वाहन में तोड़फोड़ की। वे चिल्लाए कि या तो सीपीआई (एम) होगा या कोई नहीं ।
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हमलावरों की दुकानों में तोड़फोड़ की। इसके बाद भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थिति को संभालने के लिए उप मंडल पुलिस अधिकारी निरुपम देबबर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देबांजना रॉय मौके पर पहुंचे।




