राष्ट्रीय

नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के बाद अब BJP ने तीसरे नेता पर लिया ऐक्शन, हरियाणा IT सेल के प्रभारी अरुण यादव को हटाया

Arun Mishra
8 July 2022 4:58 AM GMT
नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के बाद अब BJP ने तीसरे नेता पर लिया ऐक्शन, हरियाणा IT सेल के प्रभारी अरुण यादव को हटाया
x
बता दें कि अरुण यादव अपने आपत्तिजनक ट्वीट् के लिए काफी चर्चा में रहते हैं.

नई दिल्ली : नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के बाद अब BJP ने तीसरे नेता पर ऐक्शन लिया है। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा IT सेल के प्रभारी अरुण यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने गुरुवार को उन्हें पद से हटा दिया है।

प्रदेश भाजपा सचिव गुलशन भाटिया की तरफ से सात जुलाई की देर शाम एक बयान जारी किया गया। जिसमें कहा गया है कि अरुण यादव को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जा रहा है। इस कार्रवाई को लेकर उन्होंने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया।


बता दें कि अरुण यादव अपने आपत्तिजनक ट्वीट् के लिए काफी चर्चा में रहते हैं. सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी की भी मांग की जा रही थी। लेकिन फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष ने उनके पद से हटाए जाने की ठोस वजह नहीं बताई है। इस मुद्दे पर अब तक अरुण यादव की तरफ से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अरुण यादव का ट्वीट 2017 का है लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि अभी तक उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है, लेकिन लोग ऑनलाइन उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को ट्विटर पर #ArrestArunYadav टॉप ट्रेंड में रहा।

निकाले जा चुके हैं नूपुर और नवीन

पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था। वहीं नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर दिल्ली प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर किया जा चुका है।

Next Story