राष्ट्रीय

BJP सांसद ने लोकसभा में उठाई मांग, देश में 'दो संतान' की नीति करें लागु

Sakshi
11 Feb 2022 5:19 PM GMT
BJP सांसद ने लोकसभा में उठाई मांग, देश में दो संतान की नीति करें लागु
x
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद उदय प्रताप सिंह ने लोकसभा में देश में 'दो संतान' की नीति लागू करने की मांग उठाई है, अब समय आ गया है कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाए...

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद उदय प्रताप सिंह ने देश में 'दो संतान' की नीति लागू करने की मांग उठाई है। बता दें कि लोकसभा में भाजपा सांसद ने शुक्रवार कहा कि अब समय आ गया है कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उदय प्रताप सिंह ने शून्यकाल में कहा कि देश में जनसंख्या बढ़ने के कारण आवासों, सड़कों और अन्य सभी संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस देश की भौगोलिक स्थिति 135 करोड़ लोगों को संभालने के लायक नहीं है तो अगले कुछ साल में क्या होगा।

होशंगाबाद का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा सांसद ने मांग उठाई कि जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो ताकि दो बच्चों की नीति को देश में लागू किया जा सके। देश में अभी कई ऐसे राज्य हैं जिनमें स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने आदि जैसी विशिष्ट चीजों के लिए यह नियम पहले से लागू है।

राजस्थान में यदि किसी व्यक्ति के दो से अधिक बच्चे हैं, तो उसे स्थानीय चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया जाता है। इसी तरह से दो से अधिक बच्चों वाले लोगों को स्थानीय चुनाव लड़ने से रोकने का एक समान प्रावधान गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मौजूद है।

Next Story