राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव से पहले BJP ने बंगाल, बिहार, MP समेत 15 राज्यों के प्रभारियों का किया ऐलान

Shiv Kumar Mishra
9 Sep 2022 3:22 PM GMT
लोकसभा चुनाव से पहले BJP ने बंगाल, बिहार, MP समेत 15 राज्यों के प्रभारियों का किया  ऐलान
x
2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने 15 राज्यों के प्रभारियों और सह प्रभारियों के नाम का ऐलान किया।

2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने शुक्रवार शाम को 15 राज्यों के प्रभारियों और सह प्रभारियों के नाम का ऐलान किया। इनमें राज्यों से हटाए गए कुछ मुख्यमंत्रियों और केंद्र से हटाए गए मंत्रियों को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही ऐसे ऐसे अधिकांश नेताओं को राज्य का प्रभार दिया गया है, जो पार्टी पदाधिकारी नहीं हैं, लेकिन चुनाव प्रभारी रह चुके हैं।-

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पंजाब-चंडीगढ़ और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को केरल और महेश शर्मा को त्रिपुरा की जिम्मेदारी दी गई है।

ओम माथुर को केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल करने के बाद अब उन्हें छत्तीसगढ़ भेजा गया है। छत्तीसगढ़ में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। माथुर संगठन के मंझे हुए खिलाड़ी माने जाते हैं।


बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष ने 6 सितंबर को 144 लोकसभा सीटों पर पार्टी को और मजबूत करने को लेकर केंद्रीय मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की थी. इस दौरान इन सीटों को जीतने की रणनीति तैयार की गई। ये वे सीटें हैं जिनपर बीजेपी 2019 के लोकसभा चुनाव में दूसरे या तीसरे स्थान पर रह गई थी या जिन पर वह कभी जीत दर्ज नहीं कर सकी थी।


Next Story