राष्ट्रीय

Brij Bhushan Singh: गुस्से में सरेआम मंच पर खिलाड़ी को जड़ दिया था थप्पड़, जानिए कौन हैं बृजभूषण सिंह

Special Coverage Desk Editor
19 Jan 2023 11:00 AM GMT
Brij Bhushan Singh: गुस्से में सरेआम मंच पर खिलाड़ी को जड़ दिया था थप्पड़, जानिए कौन हैं बृजभूषण सिंह
x
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह जो यौन शोषण के आरोपों में घिर गए हैं। तमाम कुश्ती के खिलाड़ी उनके खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Brij Bhushan Singh: Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह विवादों में घिर गए हैं। दरअसल बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। उनके खिलाफ 30 भारतीय पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इनका आरोप है कि बृजभूषण शरण सिंह मनमाने तरीके से संघ को चला रहे हैं। हालांकि बृजभूषण शरण सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है और उन्होंने कहा कि अगर आरोप साबित हुए तो फांसी लगा लूंगा। दरअसल विनेश फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा था कि वह कई महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण करते हैं। विनेश ने दावा किया है कि लखनऊ में शिविर लगाया गया जहां पर कुछ महिलाओं ने फेडरेशन के अध्यक्ष के कहने पर महिला पहलवानों से संपर्क किया।

क्या आरोप लगे हैं

अपने ऊपर लगे आरोपों पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जैसे ही मुझे पता चला कि दिल्ली में पहलवानों ने फेडरेशन के खिलाफ अपनी समस्याओं को लेकर धरना दिया, उसके तुरंत बाद मैं तुरंत यहां पहुंचा। सबसे बड़ा आरोप जो विनेश ने लगाया है। क्या कोई ऐसा एक भी आदमी है जो कह दे कि मैंने किसी खिलाड़ी का शोषण किया है। बृजभूषण सिंह ने कहा कि मैं जेड कैटेगरी सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति है, मैं लखनऊ में साल में एक दो बार ही रुकता हूं, लिहाजा यह आरोप लगाना कि मैं लखनऊ में इसलिए कैंप कराता हूं क्योंकि मैं यहां रहता हूं, मेरा घर यहां है और खिलाड़ियो को मेरे घर भेजा जाता है, निराधार है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यौन शोषण जैसे बड़े आरोप में मेरा नाम घसीटा गया है, ऐसे में कैसे इस मामले में कार्रवाई कर सकता हूं। मैं किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हूं। विनेश ने आरोप लगाया है कि मैं 10-12 महिला पहलवानो को जानती हूं जिन्होंने मुझे अपनी कहानी बताई है। अगर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिलने का मौका मिला तो इनके नाम भी बताऊंगी।

मंच पर जड़ दिया था थप्पड़

बृजभूषण शरण सिंह की बात करें तो वह भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से बृजभूषण शरण सिंह भाजपा के सांसद हैं। इसके अलावा वह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष भी हैं। बृजभूषण सिंह कई बार विवादों मे घिर चुके हैं। गौर करने वाली बात है कि वर्ष 2021 में बृजभूषण शरण सिंह ने एक खिलाड़ी को मंच पर थप्पड़ रसीद कर दिया था। अपनी मांग को लेकर जब एक खिलाड़ी रांची में मंच पर बृजभूषण शरण सिंह के पास गुहार लगाने पहुंचा तो बृजभूषण शरण सिंह ने उसे मंच पर ही थप्पड़ रसीद कर दिया था इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

2011 से कुश्ती संघ के अध्यक्ष

बृजभूषण शरण सिंह को भाजपा के बड़े नेताओं में गिना जाता है। वह 2011 में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बने थे और लगातार तीन बार से वह इसके अध्यक्ष हैं। जिस तरह से वह बेबाक होकर बोलते हैं उसके लिए वह जाने जाते हैं। पहली बार 1991 में जब बृजभूषण सिंह ने चुनाव लड़ा था तो उन्हें 1.13 लाख वोटों से जीत मिली थी और इसके बाद से वह लगातार जीतते आ रहे हैं। 1999 के बाद से वह कभी चुनाव नहीं हारे। भाजपा के अलावा वह सपा में भी रह चुके हैं। बृजभूषण के बेटे प्रतीक गोंडा से विधायक हैं।

बाबरी मस्जिद विवाद में नाम

जब 1992 में अयोध्या का विवादित ढांचा गिराया गया तो उस वक्त उनका नाम 40 आरोपियों में शामिल था। हालांकि 30 सितंबर 2020 को कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया। बृजभूषण छात्र जीवन से कुश्ती के शौकीन हैं। उन्होंने 197 में छात्र नेता के तौर पर अपनी राजनीतिक शुरुआत की थी। 1988 में वह भाजपा के साथ जुड़े थे और उन्हें हिंदूवादी नेता के तौर पर जाना जाता है।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story