
Archived
Budget 2018 LIVE: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में पेश किया बजट, जानें - क्या है ख़ास
Arun Mishra
1 Feb 2018 10:50 AM IST

x
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली संसद में मोदी सरकार का पांचवां और अंतिम बजट पेश कर रहे हैं..
नई दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली लोकसभा में आम बजट पेश कर रहे हैं। उनका कहना है कि जीएसटी लागू होने से इनडायरेक्ट टैक्स की व्यवस्था आसान हुई है। उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार के माहौल में कमी आई है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने बजट भाषण में कहा कि अर्थव्यवस्था पटरी पर है और भारत जल्द ही दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जीएसटी की वजह से टैक्स देनदारों की संख्या बढ़ी है। कैश का चलन कम हुआ है। उन्होंने देश को भरोसा दिलाया कि खेती की नीति के तहत साल 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करनी है।
LIVE UPDATES:
- कालेधन के खिलाफ मुहिम से टैक्स कलेक्शन में हुआ 90,000 करोड़ रुपये का इजाफा।- अरुण जेटली
- सरकार का घाटा 5.95 लाख करोड़ रुपये।- वित्त मंत्री
- फाइनैंशल इयर 2018-19 के लिए वित्तीय घाटा 3.3 पर्सेंट रहने का लक्ष्य।- अरुण जेटली
- क्रिप्टोकरंसीज के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए उठाएंगे कदम। पेमेंट सिस्टम्स में होगा ब्लॉकचेन टेक्नॉलजी का यूज।- अरुण जेटली
- गरीबों को मुफ्त में मिलेगी डायलिसिस की सुविधा।- अरुण जेटली
- सांसदों का वेतन तय करने के लिए नया कानून। हर 5 साल में होगी सांसदों के वेतन की समीक्षा।- वित्त मंंत्री
- सांसदों के वेतन और भत्ते के लिए लागू होगा 5 साल का सिस्टम। 1 अप्रैल, 2018 से शुरू होगी यह व्यवस्था।- अरुण जेटली
- राष्ट्रपति को 5 लाख, उपराष्ट्रपति को 4 लाख और राज्यपाल को मिलेगी 3 लाख रुपये की सैलरी।- अरुण जेटली
- राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपाल के वेतन में होगा इजाफा।- अरुण जेटली
- गोल्ड के लिए जल्दी ही होगा नई नीति का ऐलान। इससे सोने को लाने और ले जाने में होगी आसानी।- अरुण जेटली
- टेक्सटाइल सेक्टर के लिए 7,148 करोड़ रुपये का आवंटन।- अरुण जेटली
- सरकारी कंपनियों के शेयरों को बेचकर 2018-19 में 80 हजार करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य।- अरुण जेटली
- कुल 14 सरकारी कंपनियां शेयर बाजार में आएंगी।- अरुण जेटली
- 2 सरकारी बीमा कंपनियां शेयर बाजार में आएंगी।- वित्त मंत्री
- उड़ान स्कीम से देश के अनारक्षित एयरपोर्ट्स और 31 अनारक्षित रेल पट्टियों को जोड़ा जाएगा।- वित्त मंत्री
- हवाई यात्रा को साल में 1 अरब तक करने का लक्ष्य।- अरुण जेटली
- मुंबई रेल नेटवर्क के विकास के लिए 11,000 करोड़ रुपये का आवंटन।- अरुण जेटली
- 600 बड़े रेलवे स्टेशनों के विकास का काम शुरू हो गया है। बेंगलुरु रेल नेटवर्क का विस्तार 160 किमी तक करने की योजना।- अरुण जेटली
- डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के लिए 3037 करोड़ रुपये की राशि का आवंटन।- अरुण जेटली
- 70 लाख नए रोजगार देने का सरकार का लक्ष्य।- अरुण जेटली
- 12,000 वैगन्स, 5,160 कोच और 700 लोकोमोटिव्स बनाएगा रेलवे।- अरुण जेटली
- 25,000 से ज्यादा फुटफॉल वाले स्टेशनों में स्केलेटर्स लगेंगे। सभी रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों को वाई-फाई और सीसीटीवी से लैस करने की तैयारी।- अरुण जेटली
- हवाई यात्रा को सरल और सुगम बनाने के लिए एयरपोर्ट्स की संख्या को 5 गुना किया जाएगा।- अरुण जेटली
- AMRUT प्रोग्राम के तहत 500 शहरों में पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। 19,428 करोड़ रुपये होंगे खर्च।- अरुण जेटली
- मुंबई में 90 किलोमीटर रेल पटरी का विस्तार होगा।- अरुण जेटली
- बुलेट परियोजना के लिए जरूरी मानव संसाधन को वड़ोदरा रेल यूनिवर्सिटी में प्रशिक्षण दिया जाएगा।- अरुण जेटली
- मुंबई लोकल के दायरे को बढ़ाया जाएगा।- अरुण जेटली
- 3600 किमी रेल पटरियों को होगा नवीनीकरण।- अरुण जेटली
- इस साल 700 नए रेल इंजन तैयार किए जाएंगे।- अरुण जेटली
- पूरे भारतीय रेल नेटवर्क को ब्रॉडगेज में तब्दील किया जाएगा।- अरुण जेटली
- पटरी, गेज बदलने के लिए खर्च किया जाएगा रेलवे को जारी किए गए फंड का बड़ा हिस्सा।- अरुण जेटली
- रेलवे के लिए 1 लाख 48 हजार करोड़ रुपये का आवंटन।- अरुण जेटली
- बजट 2018: अगले दो साल में सरकार बनाएगी 2 करोड़ शौचालय
- रेलवे के लिए 1 लाख 48 हजार करोड़ रुपये का आवंटन।- अरुण जेटली
- अरुणाचल प्रदेश में सेरा पास टनल को बनाने का प्रस्ताव। सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण।- जेटली
- 100 स्मारकों को आदर्श बनाया जाएगा।- अरुण जेटली
- 50 लाख युवाओं को नौकरी के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।- अरुण जेटली
- स्मार्ट सिटीज के विकास के लिए 2 लाख करोड़ रुपये से काम हो रहा है।- अरुण जेटली
- मुद्रा योजना से 10.38 करोड़ लोगों को होगा फायदा।- अरुण जेटली
- अनुसूचित जातियों के विकास के लिए 56,619 करोड़ रुपये और जनजातियों के विकास के लिए 39,135 करोड़ रुपये का आवंटन।- जेटली
- महिला कर्मियों के लिए पीएफ कटौती 8 पर्सेंट होगी। हाथ में आएगी ज्यादा सैलरी।- अरुण जेटली
- नमामि गंगे के तहत पूरी हुईं 47 परियोजनाएं।- अरुण जेटली
- मुद्रा योजना के तहत 3 लाख करोड़ रुपये की राशि लोन के तौर पर देने का लक्ष्य।- अरुण जेटली
- स्वच्छ भारत मिशन के तहत गरीब परिवारों के लिए 2 करोड़ नए शौचालय बनाने का लक्ष्य।
- 3794 करोड़ रुपये से मध्यम, लघु एवं सूक्ष्य उद्योगों का होगा विकास- जेटली
- जनजातियों के विकास के लिए 32,000 करोड़ रुपये की राशि का होगा आवंटन।- अरुण जेटली
- स्पीच के पार्ट-बी में नौकरियों और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं का ऐलान करेंगे वित्त मंत्री अरुण जेटली।
- टीबी के मरीजों के पोषण के लिए 6,000 करोड़ रुपये की राशि का आवंटन।- अरुण जेटली।
- शिक्षा के क्षेत्र में जेटली के बड़े ऐलान, स्तर सुधारने पर होगा जोर। पढ़ें पूरी खबर...
- 50 फीसदी से अधिक आदिवासी वाले ब्लॉकों में नवोदय की तर्ज पर बनेंगे एकलव्य आवासीय विद्यालय।- अरुण जेटली
- शिक्षा में सुधार के लिए अगले 4 साल में 1 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च।- जेटली
- गंगा सफाई के लिए 187 योजनाओं को दी गई मंजूरी।- अरुण जेटली
- 5.22 करोड़ परिवार प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से हुए लाभान्वित।- अरुण जेटली
- अरुण जेटली बोले, सरकार सर्वजन स्वास्थ्य कवरेज की ओर हुई अग्रसर।
- हर तीन संसदीय क्षेत्र के बीच में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना का लक्ष्य।- अरुण जेटली
- देश भर में 24 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों की स्थापना होगी।- वित्त मंत्री
- देश की लगभग 40 फीसदी आबादी को मिल सकेगा स्वास्थ्य बीमा।- अरुण जेटली
- 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपये प्रति साल इलाज के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मिलेंगे। अभी मिलते थे सिर्फ 30,000 रुपये।- अरुण जेटली
- स्वास्थ्य के लिए 1.5 लाख आरोग्य सेंटर स्थापित किए जाएंगे।- अरुण जेटली
- हेल्थ वेलनेस सेंटर के लिए 1,200 करोड़ रुपये जारी होंगे।- अरुण जेटली
- हर साल 1 हजार बी.टेक स्टूडेंट्स को मिलेगी छात्रवृत्ति।- अरुण जेटली
- शिक्षकों के लिए एकीकृत बी.एड कोर्स की होगी शुरुआत।- अरुण जेटली
- आयुष्मान भारत प्रोग्राम के तहत दो स्वास्थ्य योजनाओं का ऐलान।
- वड़ोदरा में विशिष्ट रेलवे यूनिवर्सिटी की होगी स्थापना।- अरुण जेटली
- ऑपरेशन ग्रीन के लिए 500 करोड़ रुपये की राशि का आवंटन।- अरुण जेटली
- जेटली की पोटली से किसानों के लिए बड़ा तोहफा। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
- इस साल 1.75 करोड़ घरों को तक पहुंचाएंगे बिजली।- अरुण जेटली
- गांवों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 14.34 लाख करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
- 42 मेगा फूड पार्क बनाए जाएंगे। किसान पशुपालक कार्ड किसानों को भी मिलेगा। 1290 करोड़ रुपये की मदद से बांस मिशन चलाया जाएगा।
- सरकार ने पासपोर्ट नियम आसान किए हैं और अब 2-3 दिनों में पासपोर्ट मिल रहा है।
- नया ग्रामीण बाजार ई-नैम बनाया जा रहा है। 2 हजार करोड़ की लागत से कृषि बाजार बनाया जाएगा।
- अनाज का उत्पादन बढ़कर 217.5 टन हो गया है और किसान, गरीबों की आय बढ़ी है। फलों का उत्पादन 30 टन हुआ है। खरीफ का समर्थन मूल्य उत्पादन लागत से डेढ़ गुना हुआ है। किसानों को पूरा एमएसपी देने की कोशिश है।
- खेती की नीति के तहत साल 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करनी है। बिचौलिए पर लगाम से भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है।
- हमारी सरकार ने स्टेंट की कीमत कम की है। देश में किसानों के फोकस गांवों के विकास पर होगा. लोगों के जीवन में सरकारी दखल कम हो रहा है।
- हमारा फोकस गांवों के विकास पर होगा. लोगों के जीवन में सरकारी दखल कम हो रहा है।
- देश के आम नागरिक के जीवन को आसान बनाया जा रहा है। वहीं विदेशी निवेश में भी बढ़ोत्तरी हुई है।
- अर्थव्यवस्था पटरी पर है. भारत जल्द दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।
- जीएसटी के बाद टैक्स कलेक्शन बढ़ा है, बाजार में कैश का प्रचलन कम हुआ है. वित्त मंत्री अरुण जेटली
- जीएसटी के बाद टैक्स कलेक्शन बढ़ा है, जीएसटी को आसान बनाने की कोशिश जारी है। बाजार में कैश का प्रचलन कम हुआ है : वित्त मंत्री अरुण जेटली
- वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में बजट पेश किया। कहा गरीबी दूर करके मजबूत भारत बनाएंगे।
- संसद भवन कार्यवाही शुरू. लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने बीजेपी सांसद श्री चिंतामणि मालवीय को श्रद्धांजलि दी।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट के लिए संसद भवन पहुंचे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और कंज्यूमर्स अफेयर्स मिनिस्टर रामविलास पासवान भी पहुंचे।
- कैबिनेट ने बजट को मंजूरी दे दी है. अब से 23 मिनट बाद बजट संसद में पेश होगा।
- वित्त मंत्री अरुण जेटली इस बार हिंदी में भी बजट भाषण देंगे। अब तक अरुण जेटली अंग्रेजी में बजट भाषण देते आए हैं। इस बार बजट का कुछ हिस्सा अंग्रेजी में बोलेंगे वित्त मंत्री।
- बजट की कॉपियां संसद में सिक्योरिटी चेक से गुजर रही हैं, पूरी चेकिंग के बाद ही ये संसद भवन में पहुंचाई जाएंगी।
- बजट से पहले पीएम मोदी ने कहा, 'सपने पूरे करने वाला बजट देंगे'।
- बजट पूर्व कैबिनेट की बैठक शुरू हो चुकी है। संसद में वित्त मंत्री अरुण जेटली मौजूद हैं।
- बजट के बाद 4 बजे वित्त मंत्री अरुण जेटली प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
- सवा दस बजे वित्त मंत्री बजट पूर्व कैबिनेट की बैठक करेंगे. वित्त मंत्री बजट पेश करने के लिए संसद भवन पहुंच चुके हैं।
- वित्त मंत्री अरुण जेटली बजट पेश करने के लिए संसद भवन पहुंच चुके हैं।
- वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की है।
- आम बजट के दस्तावेज और कॉपियां संसद भवन पहुंच चुके हैं। पहले बजट की 8000 कॉपियां छपती थीं और इस बार 2500 कॉपियां छपी हैं।
- अरुण जेटली बजट का ब्रीफकेस लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने पहुंचे हैं. सुबह 11 बजे वित्त मंत्री अरुण जेटली बजट पेश करेंगे।
Next Story




