राष्ट्रीय

मोदी सरकार का बड़ा फैसला : मदरसों में कक्षा 1 से 8 तक मिलने वाली स्कॉलरशिप की बंद

Arun Mishra
28 Nov 2022 5:51 AM GMT
मोदी सरकार का बड़ा फैसला : मदरसों में कक्षा 1 से 8 तक मिलने वाली स्कॉलरशिप की बंद
x
अभी तक मदरसों मे 1 से 5 तक के बच्चों को 1000 रुपए छात्रवृत्ति मिलती थी।साथ ही 6 से 8 तक के बच्चों को अलग अलग कोर्स के हिसाब से छात्रवृत्ति मिलती थी।

नई दिल्ली : मदरसों (Madrasas) को लेकर वैसे भी काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसी बीच केंद्र सरकार (central government) ने यह फैसला किया है कि मदरसों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति को बंद कर दिया गया है। इसे लेकर निर्देश भी जारी कर दिए गए है। बता दे कि अभी तक मदरसों मे 1 से 5 तक के बच्चों को 1000 रुपए छात्रवृत्ति मिलती थी।साथ ही 6 से 8 तक के बच्चों को अलग अलग कोर्स के हिसाब से छात्रवृत्ति (scholarship) मिलती थी।

मदरसों में मिड डे मील और किताबे मिलती है फ्री

आपको बता दें कि केंद्र सरकार का ऐसा मानना है कि शिक्षा के अधिकार के तहत कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई मुफ्त है। इसके अलावा छात्रों को अन्य जरूरी वस्तुएं भी दी जाती हैं। मदरसों में मिड डे मील और किताबे फ्री मिलती हैं। ऐसे में सरकार ने छात्रवृत्ति बंद करने का फैसला किया है। हालांकि, 9वीं और 10वीं के छात्रों को छात्रवृत्ति पहले की तरह ही मिलती रहेगी. उनके आवेदन लिए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश में मदरसों का करवाया गया सर्वे

उत्तर प्रदेश में हर साल की तरह इस साल भी नवंबर में मदरसों के बच्चों ने छात्रवृत्ति आवेदन किया था। लेकिन केंद्र सरकार ने अचानक छात्रवृत्ति बंद करने का फैसला कर लिया है। हालांकि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इसे पहले बी बंद करवा दिया था। योगी सरकार ने हाल ही में मदरसों में उनकी आय की स्त्रोत का पता लगाने के लिए सर्वे कराया था। इस सर्वे में 8496 मदरसे गैर मान्यता प्राप्त पाए गगए हैं। सर्व में इन मदरसों के आय का स्रोत के बारे में भी बताया गया है। ऐसे में अब उत्तर प्रदेश की सरकार मदरसों की फंडिंग को लेकर जांच करवाएगी। मदरसों की सर्वे को लेकर कई मुस्लिम संस्थाओं ने इसका विरोध भी किया है।

Next Story