राष्ट्रीय

Co-WIN पोर्टल डेटा लीक पर केंद्र ने दी सफाई, कहा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सब सुरक्षित

Sakshi
21 Jan 2022 9:54 PM IST
Co-WIN पोर्टल डेटा लीक पर केंद्र ने दी सफाई, कहा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सब सुरक्षित
x
केंद्र सरकार ने अपनी सफाई में कहा कि Co-WIN पोर्टल से कोई भी डेटा लीक नहीं हुई है। Co-WIN पर सभी डेटा सुरक्षित हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि हम मामले की जांच करा रहे हैं।

भारत में एक बार फिर हजारों लोगों का व्यक्तिगत डेटा लीक का मामला सामने आया है। लेकिन इस बार कोविड-19 संबंधी डेटा लीक हुई है। मिली जानकारी के अनुसार ये डेटा एक सरकारी सर्वर से लीक हुई है जिसमें उनका नाम, मोबाइल नंबर, पता और कोरोना परिक्षण के परिमाण भी शामिल है। इन सूचनाओं को ऑनलाइन सर्च के जरिए से एक्सेस किया जा सकता है। बताया जा रहा कि 20,000 लोगों के डेटा Co-WIN पोर्टल से लीक हुई है। हालांकि अब केंद्र सरकार ने इस पर सफाई दी है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने अपनी सफाई में कहा कि Co-WIN पोर्टल से कोई भी डेटा लीक नहीं हुई है। Co-WIN पर सभी डेटा सुरक्षित हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि हम मामले की जांच करा रहे हैं। हालांकि, पहली बार देखने से ऐसा लगता है कि यह को-विन से संबंधित नहीं है क्योंकि हम न तो पते पर या लाभार्थियों के COVID-19 स्थिति के बारे में कोई जानकारी एकत्र करते हैं।

वहीं, बता दें कि लीक हुए डेटा को रेड फोरम की वेबसाइट पर बिक्री के लिए रखा गया है, जहां एक साइबर अपराधी 20,000 से अधिक लोगों के व्यक्तिगत डेटा होने का दावा करता है। रेड फोरम पर डाला गया डेटा इन लोगों की नाम, उम्र, लिंग, मोबाइल नंबर, पता और कोरोना रिपोर्ट के परिणाम और तारीख को दिखाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साइबर सुरक्षा शोधकर्ता राजशेखर राजहरिया ने भी ट्वीट किया कि पर्सनली आईडेंटिफिएबल इंफॉर्मेशन (PII) जिसमें नाम और कोविड -19 परिणाम शामिल हैं, एक कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क (सीडीएन) के माध्यम से सार्वजनिक किए जाते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि Google ने प्रभावित सिस्टम से लाखों डेटा को इंडेक्स किया है। सरकार ने कोविड -19 महामारी और वैक्सीनेशन प्रोग्राम के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए डिजिटल तकनीकों पर बहुत अधिक भरोसा किया है। कई सरकारी विभाग लोगों को कोविड -19 संबंधित सेवाओं और सूचनाओं के लिए आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल करने के लिए बाध्य करते हैं।

Next Story