राष्ट्रीय

गरीबों को 3 महीने और मिलेगा फ्री राशन, केंद्रीय कर्मचारियों को 4% महंगाई भत्ता बढ़ाने की मंजूरी

Arun Mishra
28 Sep 2022 10:09 AM GMT
गरीबों को 3 महीने और मिलेगा फ्री राशन, केंद्रीय कर्मचारियों को 4% महंगाई भत्ता बढ़ाने की मंजूरी
x
देश के 3 सबसे बड़े स्टेशन नई दिल्ली, मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल और अहमदाबाद स्टेशन के रिडेवलपमेंट के लिए 10 हजार करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा दिया है। कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने केंद्र के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 4% बढ़ाने का फैसला लिया है। पिछली बार सरकार ने मार्च में DA बढ़ाया था, यह 1 जनवरी 2022 से लागू हुआ था।

मार्च में सरकार ने DA में 3% की बढ़ोतरी की थी, यानी इसे 31% से बढ़ाकर 34% कर दिया गया था। अब 4% बढ़ने के बाद यह 38% हो जाएगा। सरकार के महंगाई भत्ते बढ़ाने से देश के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा।

इसके अलावा कैबिनेट ने PM गरीब कल्याण योजना को 3 महीने बढ़ाने का फैसला लिया है। वहीं देश के 3 सबसे बड़े स्टेशन नई दिल्ली, मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल और अहमदाबाद स्टेशन के रिडेवलपमेंट के लिए 10 हजार करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।

34 से बढ़कर 38 फीसदी हो गया DA

सरकार (Government) ने इससे पहले मार्च महीने में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी का इजाफा किया था, जो 1 जनवरी 2022 से लागू है. इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी पर पहुंच गया था. अब इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला डीए 38 फीसदी हो गया है, इसका सीधा असर उनकी सैलरी (Salary) में इजाफे के तौर पर दिखाई देगा.

Arun Mishra

Arun Mishra

Sub-Editor of Special Coverage News

Next Story