- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश,बिहार समेत पूरे देश में बारिश की संभावना
मानसून की वजह से पूरे देश में बारिश हो रही है कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश होने से मौसम खुशगवार बना हुआ है।
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई और दोपहर तक मौसम खुशगवार रहा। लेकिन धीरे धीरे उमस में इजाफा हुआ। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक को शनिवार को भी कई हिस्सों हल्की बारिश होने की संभावना है। ईस्ट वेस्ट ट्रफ पंजाब से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक दक्षिण ओडिशा तट से होते हुए हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा तक फैला हुआ है। महाराष्ट्र से दक्षिण कर्नाटक तट तक समुद्र के औसत स्तर पर ट्रफ बनी हुई है।
अगले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में होगी बारिश
IMD के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, के कुछ हिस्सों और उत्तरी केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दिल्ली और दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
अगले कुछ दिनों में इन राज्यों में होगी भारी बारिश
एक दो दिनों में ओडिशा में भी भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। 02 जुलाई को मध्य प्रदेश और अगले 5 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ में। हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली 30 जून-02 जुलाई के दौरान; 30 जून-03 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान और अगले 5 दिनों के दौरान उत्तराखंड में। हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई जा रही है। अगले 5 दिनों के दौरान जम्मू और कश्मीर और पश्चिमी राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
उत्तर प्रदेश, बिहार में हो रही है बारिश
उत्तर प्रदेश, बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश होने से मौसम खुशगवार बना हुआ है। गर्मी और उमस कम हुई है।