राष्ट्रीय

गांधी जयंती पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा यमुना घाट पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया

Desk Editor
3 Oct 2021 7:06 AM GMT
गांधी जयंती पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा यमुना घाट पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया
x
घाट के दूसरी ओर एनएमसीजी के अधिकारियों, यमुना मिशन, ट्री क्रेज फाउंडेशन व अन्य ने सफाई अभियान चलाया

पीआईबी, नई दिल्ली: स्वच्छता ही सेवा अभियान और गांधी जयंती समारोह के भाग के रूप में, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा 2 अक्टूबर को कालिंदी कुंज (नोएडा की ओर) के यमुना घाट पर एक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

श्रम दान टीमों को दो भागों में विभाजित किया गया था - घाट के एक तरफ के हिस्से में गंगा विचार मंच, पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई के स्वयंसेवकों जिसमें भरत पाठक, राष्ट्रीय संयोजक एवं सीपी चौहान भी शामिल थे के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। गंगा विचार मंच एक स्वयंसेवी मंच है जो एनएमसीजी के विभिन्न हितधारकों के बीच परस्परिक संवाद और गतिविधियों का समन्वय करता है। गंगा समग्र की नंदिता पाठक ने भी अपनी टीम के साथ भाग लिया।

घाट के दूसरी ओर एनएमसीजी के अधिकारियों, यमुना मिशन, ट्री क्रेज फाउंडेशन व अन्य ने सफाई अभियान चलाया। ट्री क्रेज फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी संगठन है जो पेड़ों, नदियों, पारिस्थितिक तंत्र और पर्यावरण के लिए प्रतिबद्ध है। भावना बडोला की अध्यक्षता में ट्री क्रेज फाउंडेशन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में यमुना के घाटों पर नियमित रूप से सफाई गतिविधियों का आयोजन करता है। नमामि गंगे कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं को शामिल करने के उद्देश्य से एक खास ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी गंगा क्वेस्ट आयोजित करने के लिए ट्री क्रेज फाउंडेशन एनएमसीजी के साथ कार्य भी कर रहा है।


Next Story