राष्ट्रीय

Salman Khan: CM शिंदे ने की सलमान खान से बात, फायरिंग को लेकर मुख्यमंत्री ने उठाया बड़ा कदम

Special Coverage Desk Editor
14 April 2024 2:18 PM IST
Salman Khan: CM शिंदे ने की सलमान खान से बात, फायरिंग को लेकर मुख्यमंत्री ने उठाया बड़ा कदम
x
Salman Khan: रविवार की सुबहबॉलीवुड के दबंग सलमान खान के आवास के बाहर सुबह दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की थी। इस घटना के बाद एक्टर सलमान खान से CM एकनाथ शिंदे ने फोन पर बातचीत की थी।

Salman Khan: रविवार की सुबहबॉलीवुड के दबंग सलमान खान के आवास के बाहर सुबह दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की थी। इस घटना के बाद एक्टर सलमान खान से CM एकनाथ शिंदे ने फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने एक्टर को सुरक्षा को लेकर आश्वासन दिया। CM एकनाथ शिंदे मुंबई पुलिस कमिश्नर से बातचीत करने के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ाने का सुझाव दिया है। वहीं, इस मामले को लेकर गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। जानकारी सामने आने के बाद आप लोगों को दे दी जाएगी, अटकलबाजी करने की जरूरत नहीं है।

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत का गोलीबारी को लेकर कहना है कि कानून-व्यवस्था राज्य में खतरे में हैं। कहां हैं गृह मंत्री? 24 घंटेवह चुनावी मोड में रहते हैं, कभी दिल्ली तो कभी कही और रहते हैं। कौन कानून व्यवस्था की देखभाल करेगा?

शिवसेना लीडर प्रियंका चतुवेर्दी ने इस मामले को लेकर कहा कि महाराष्ट्र राज्य में कानून बिगड़ने के लिए जिम्मेदार महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेन्द्र फडणवीस और यह नाजायज सरकार है। यह घटना न ही सिर्फ चौंकाने वाली है बल्कि यह उनकी राजनीति और शासन पर ध्यान केंद्रित करने में असमर्थता को भी दिखाती है।

NCP नेता सुप्रिया सुलेने कही यह बात

NCP नेता सुप्रिया सुले इस घटना को लेकर कहा कि एक्टर घर के सामने हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर मुंबई जैसे बड़े शहर में इस तरह की गोलीबारी होगी तो कौन देश के नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेगा। गृहमंत्री की यह विफलता है। महाराष्ट्र में अपराध बढ़ गए हैं। ये बात हम नहीं केंद्र सरकार ने कहा है। गृहमंत्री को ऐसा डेटा दिया गया है।

Next Story