राष्ट्रीय

देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, विजय चौक पर पहुंचे राहुल गांधी समेत तमाम बड़े कांग्रेसी नेता

Arun Mishra
31 March 2022 5:31 AM GMT
देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
x
कांग्रेस नेता आज दिल्ली के विजय चौक पर देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल, डीजल, CNG, PNG,LPG सिलेंडर के दामों और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं ।

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता आज दिल्ली के विजय चौक पर देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल, डीजल, CNG, PNG,LPG सिलेंडर के दामों और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम 9 गुना बढ़ चुके हैं। हम मांग करते हैं कि बढ़ती कीमतों को नियंत्रण में लाया जाए।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते हैं तब हर चीज के दाम बढ़ते हैं। जब दुनिया में कच्चे तेल के दाम सबसे कम थे, तब भी यह सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा रही थी। 101 रुपये का तेल भराने में 52 रुपए सरकार के पास एक्साइज टैक्स के रूप में जा रहे हैं।


बता दें, पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol Diesel Prices Hike) में लगातार बढ़ोतरी जारी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बीते 10 दिनों में 9वीं बार बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज (31 मार्च, 2022) 80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। आंकड़ों की बात करें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बीते 10 दिनों के अंदर कुल 6.40 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। तेल कंपनियों ने 22 मार्च (24 मार्च को छोड़कर) से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रखी है।

Next Story