राष्ट्रीय

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती

Arun Mishra
1 Oct 2025 9:52 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती
x
वह बेंगलुरु के एक अस्पताल में एडमिट हैं।

बेंगलुरु : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बुखार होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर के एमएस रमैया अस्पताल के डॉक्टर 83 वर्षीय नेता का इलाज कर रहे हैं।

एक कांग्रेस नेता ने पीटीआई-भाषा को बताया, "राज्यसभा में विपक्ष के नेता को मंगलवार को बुखार और पैर में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। वह ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। डॉक्टर उनकी स्थिति पर नज़र रख रहे हैं।"

Next Story