राष्ट्रीय

Congress President Election : कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव खत्म, खड़गे-थरूर में कौन मारेगा बाजी, 19 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

Arun Mishra
17 Oct 2022 12:15 PM GMT
Congress President Election : कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव खत्म, खड़गे-थरूर में कौन मारेगा बाजी, 19 अक्टूबर को आएंगे नतीजे
x
कांग्रेस अध्यक्ष पद के परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

Congress President Election LIVE Voting: कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए मतदान हो चूका है। कांग्रेस के दोनों उम्मीदवारों शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे की किस्मत का फैसला बैलेट बॉक्स में कैद हो जाएगा। मतगणना 19 अक्टूबर को होगी।

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान पूरा हो चुका है. अब मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर की किस्मत का फैसला बैलेट बॉक्स में बंद हो गया है. सभी की निगाहें अब 19 अक्टूबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हुई है.

24 साल में यह पहला मौका है, जब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नेहरू-गांधी परिवार का कोई सदस्य मैदान में नहीं है. कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए 9300 डेलिगेट्स सोमवार को मतदान करेंगे. अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के साथ-साथ देशभर में मौजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तरों में वोटिंग होगी.

LIVE UPDATE -

राहुल गांधी ने डाला वोट


मल्लिकार्जुन खड़गे ने डाला वोट

चिदंबरम, जयराम रमेश ने डाला वोट

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुल नाथ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए भोपाल पीसीसी में बने मतदान केन्द्र पर पहुंचकर वोट डाला.

शशि थरूर ने खड़गे को किया फोन

वोटिंग से पहले शशि थरूर ने मल्लिकार्जुन खड़गे को फोन कर शुभकामनाएं दीं. खड़गे ने भी उन्हें गुड लक कहा.

कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव गुप्त मतदान से होगा। इसका सीधा सा मतलब है कि किसी को भी यह पता नहीं चलेगा कि किसने किसे वोट दिया। चुनावों में, तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर और अनुभवी कांग्रेसी मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच मुकाबला है। गांधी परिवार से कथित निकटता के कारण खड़गे को पार्टी के शीर्ष पद के लिए पसंदीदा उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि गांधी परिवार ने इस चुनाव से दूरी बना रखी है। देश भर में मतदान के लिए 40 केंद्रों पर 68 बूथ बनाए गए हैं।

कितने वोटर कितने पोलिंग बूथ पर डालेंगे वोट

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव आज, चुनाव के लिए 40 पोलिंग स्टेशन और 68 बूथ बनाएं गए हैं जहां कांग्रेस पार्टी के देश भर के 9,800 पीसीसी डेलीगेट मतदान करेंगे। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए आज चुनाव हो रहा है, जिसके लिए 40 पोलिंग स्टेशन के 68 पोलिंग बूथ पर देश भर के 9,800 पीसीसी डेलीगेट मतदान करेंगे। मतदान को लेकर सभी तैयारी कर ली गई है। चुनाव में मुकाबला वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है।

देश भर में बने बूथों पर मतदान सुबह 10.00 बजे से साम 4.00 बजे तक होगा। सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जहां दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में अपना वोट डालेंगे, राहुल गांधी, 40 अन्य भारत यात्रियों के साथ बल्लारी के संगनाकल्लू में भारत जोड़ो यात्रा के कैंप स्थल पर मतदान करेंगे।

फिर मतदान के बाद सभी मतपेटियों को सील किया जाएगा और उसके बाद उन्हें दिल्ली लाया जाएगा। फिर 19 अक्टूबर को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे, जिसमें कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।

Next Story