राष्ट्रीय

केरल में हुए सीरियल धमाकों से हड़कंप! गृहमंत्री अमित शाह ने CM से की बात, एक ने किया सरेंडर, पुल‍िस कर रही पूछताछ

Arun Mishra
29 Oct 2023 6:56 PM IST
केरल में हुए सीरियल धमाकों से हड़कंप! गृहमंत्री अमित शाह ने CM से की बात, एक ने किया सरेंडर, पुल‍िस कर रही पूछताछ
x
केरल के कलामासेरी में एक कन्वेंशन सेंटर में रविवार सुबह हुए तीन धमाके में एक शख्‍स की मौत हो गई और 36 से अधिक लोग घायल हैं.

कोच्चि: केरल के कलामासेरी में एक कन्वेंशन सेंटर में रविवार सुबह हुए तीन धमाके में एक शख्‍स की मौत हो गई और 36 से अधिक लोग घायल हैं. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने धमाके के बाद सरकारी स्वास्थ्य पेशेवरों से ड्यूटी पर आने का आग्रह किया है.

वहीं, केरल के उद्योग मंत्री पी राजीव ने कहा कि विस्फोट स्थल की घेराबंदी कर दी गई है, पुलिस और अग्निशमन दल को राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया है. केरल में हुए इन सीरियल धमाकों की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी (NIA) करेगी. केंद्र एनआईए के साथ एनएसजी (NSG) की टीम भी भेज रही है. एनआईए की टीम जल्द मौके पर पहुंचने वाली है. NIA की फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचेगी. गृहमंत्री अमित शाह ने भी केरल के मुख्‍यमंत्री पिनाराई विजयन से बात की है. इस दौरान उन्‍होंने मौजूदा स्थिति पर बात की.

एक ने किया सरेंडर!

पता चला है क‍ि कोच्चि का मूल निवासी डोमिनिक मार्टिन कलामासेरी ब्लास्ट मामले में कोडकारा पुलिस की हिरासत में है। रव‍िवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मार्टिन कोडकारा पुलिस स्टेशन पहुंचा और बताया कि उसने बम रखा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि शुरुआती पूछताछ के दौरान उसने विरोधाभासी बयान दिए थे, लेकिन कुछ संदिग्ध जवाबों के आधार पर पुलिस ने उससे और विस्तार से पूछताछ करने का फैसला किया। इसके लिए एडीजीपी के नेतृत्व में उच्च स्तरीय अधिकारी जल्द ही कोडकारा पहुंचेंगे।

कन्‍वेंशन सेंटर में लगभग 2000 लोग थे मौजूद

बताया जा रहा है कि कन्‍वेंशन सेंटर में प्रार्थना शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही ये धमाके हुए. ये कन्‍वेंशन सेंटर कोच्चि शहर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर है. जब ये धमाका हुआ, तब कन्‍वेंशन सेंटर में लगभग 2000 लोग प्रार्थना के लिए एकत्र हुए थे. कन्वेंशन सेंटर में मौजूद लोगों ने मीडिया को बताया कि पहला धमाका प्रार्थना के बीच हुआ. इसके बाद, हमने दो और धमाके सुने.

CM ने धमाकों को बताया 'दुर्भाग्यपूर्ण'

केरल के मुख्‍यमंत्री पिनाराई विजयन ने धमाकों को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया और कहा कि स्थिति को गंभीरता से देखा जा रहा है. राज्य के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विस्फोट स्थल पर जा रहे हैं. कलामासेरी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि फिलहाल धमाके की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. यह भी पुष्टि नहीं हो सकी है कि मौके पर एक से ज्यादा धमाका तो नहीं हुआ. अधिकारी के मुताबिक, धमाका कथित तौर पर एक ईसाई समूह के कन्वेंशन सेंटर पर हुआ. उन्हों

Next Story