राष्ट्रीय

कोरोना अपडेट: रिकवरी की मौजूदा दर 97.87 फीसदी, मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा

Desk Editor
3 Oct 2021 6:55 AM GMT
कोरोना अपडेट: रिकवरी की मौजूदा दर 97.87 फीसदी, मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा
x
भारत में स्वस्थ होने की दर 97.87% है।स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है

पीआईबी, नई दिल्ली: पिछले 24 घंटों में 73,76,846 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 90 करोड़ (90,51,75,348) के अहम पड़ाव के पार पहुंच गया। इस उपलब्धि को 87,84,333 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।

पिछले 24 घंटों में 25,930 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,30,94,529 हो गई है।नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.87% है।स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 98 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।पिछले 24 घंटे में 22,842 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 2,70,557 सक्रिय रोगी हैं। ये पिछले 199 दिनों में सबसे कम हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.80 प्रतिशत हैं।

Next Story