राष्ट्रीय

कोरोना LIVE Update : भारत में 2 हजार 56 मामले, एक दिन में रिकॉर्ड 437 केस, इंदौर में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर पथराव, मुजफ्फरनगर में पुलिस पर हमला

Shiv Kumar Mishra
2 April 2020 3:36 AM GMT
कोरोना LIVE Update : भारत में 2 हजार 56 मामले, एक दिन में रिकॉर्ड 437 केस, इंदौर में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर पथराव, मुजफ्फरनगर में पुलिस पर हमला
x

नई दिल्ली. कोरोनावायरस आपदा के बीच अपनी जान की परवाह किए बगैर जनसेवा में लगे अफसरों और कर्मचारियों को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मध्यप्रदेश में इंदौर के टाटपट्‌टी बाखल इलाके में बुधवार को संक्रमण संदिग्धों की स्क्रीनिंग करने पहुंचे कुछ स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर लोगों ने पथराव कर दिया।इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

उधर, उत्तरप्रदेश में मुजफ्फरनगर के मोरना में लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे लोगों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया, इसमें एक सब इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मेरठ अस्पताल ले जाया गया जबकि पुलिस ने तीन आरोपी तत्काल गिरफ्तार कर लिए थे।

देश के 29 राज्यों में कोरोनावायरस के संक्रमितों की संख्या 2 हजार 56 हो गई है। 169 लोग ठीक हुए, जबकि 56 मौतें हुईं। मंगलवार से बुधवार तक 24 घंटे में रिकॉर्ड 437 नए केस सामने आए। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 335 कोरोना संक्रमित हैं। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बुधवार को बताया कि देश में संक्रमितों की संख्या 1 हजार 834 हो गई है। इनमें से 144 लोग ठीक हुए हैं और इस संक्रमण से अब तक 41 मौतें हुई हैं।


राज्य कितने संक्रमित कितनी मौत कितने ठीक हुए
महाराष्ट्र 335 14 39
केरल 265 2 26
तमिलनाडु 234 1 6
दिल्ली 152 2 6

तेलंगाना

127

9

14

राजस्थान 120 2 3
उत्तरप्रदेश 117 2 17
कर्नाटक 110 3 9
आंध्रप्रदेश 111 0 2
मध्यप्रदेश 98 7 0
गुजरात 87 6 5
जम्मू-कश्मीर 62 2 2
पंजाब 46 4 1
हरियाणा 43 0 27
प.बंगाल 37 3 3
बिहार 24 1 0
चंडीगढ़ 17 1 0
लद्दाख 13 0 3
असम 13 0 0
अंडमान-निकोबार 10 0 0
छत्तीसगढ़ 9 0 0
उत्तराखंड 7 0 0
गोवा 5 0 0
ओडिशा 5 0 1
हिमाचल प्रदेश 3 1 1
पुडुचेरी 3 0 0
मणिपुर 1 0 0
मिजोरम 1 0 0
झारखंड 1 0 0


महाराष्ट्र; कुल संक्रमित- 335: बुधवार को एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी मे मिले संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रशासन ने 56 साल के इस मरीज को सायन अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारियों के मुताबिक उसे बुखार, खांसी, सांस लेने में समस्या थी और किडनी फेल होने जैसी स्थिति थी। मृतक के परिवार के सात सदस्यों को होम क्वारैंटाइन किया गया है।

मध्यप्रदेश; कुल संक्रमित- 98: मध्यप्रदेश के इंदौर में बुधवार देर रात 12 और मरीजों की कोरोनावायरस संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही शहर में संक्रमितों की संख्या 75, जबकि राज्य में 98 पहुंच गई है।

राजस्थान; कुल संक्रमित- 120: राज्य में बुधवार को 17 मामले सामने आए, मंगलवार को 14 नए केस मिले थे। जयपुर, झुंझुनूं, डूंगरपुर, अजमेर में 1-1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा ईरान से एयरलिफ्ट करके लाए गए लोगों में से 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उत्तरप्रदेश; कुल संक्रमित- 117: उत्तरप्रदेश पुलिस ने दिल्ली की तबलीगी जमात में शामिल हुए 569 लोगों का पता लगा लिया है। बुधवार को गोरखपुर और मेरठ में दो मरीजों की जान गई। सबसे ज्यादा 34 कोरोना पॉजिटिव गौतम बुद्ध नगर में हैं।

दिल्ली; कुल संक्रमित- 152: यहां क्राइम ब्रांच और दिल्ली सरकार ने संयुक्त अभियान चलाकर 275 विदेशी नागरिकों की पहचान की है। इन्हें क्वारैंटाइन कर दिया गया है। ये सभी निजामुद्दीन की तबलीगी जमात में शामिल हुए थे। इनमें 172 इंडोनेशिया के, 36 किर्गिजिस्तान के और 21 बांग्लादेश के हैं। बुधवार को कैंसर इंस्टीट्यूट की महिला डॉक्टर समेत 3 संक्रमित मिले थे। डॉक्टर अपने भाई के घर गई थी, जो हाल ही में ब्रिटेन से लौटा था। केजरीवाल सरकार ने महामारी के दौरान ड्यूटी में लगे सरकारी और निजी कर्मचारियों की मौत होने पर परिजन को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

कर्नाटक; कुल संक्रमित- 110: बेंगलुरु और मैसूर देश के 25 हॉटस्पॉट में शामिल हैं। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने 1 साल की अपनी सैलरी सीएम रिलीफ फंड में दान करने का फैसला लिया है। उन्होंने अन्य लोगों से महामारी से लड़ाई के लिए सहयोग की अपील की है। राज्य में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 5 हजार 106 वाहनों सीज किए गए।

गुजरात; कुल संक्रमित- 87: बुधवार को 13 और मंगलवार को संक्रमण के 4 नए मामले सामने आए। अहमदाबाद में 55 साल का एक व्यक्ति और गांधीनगर में एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज्य में एक और संक्रमित बताया गया है, लेकिन वह कहां का है यह जानकारी नहीं दी गई। सोमवार को 7 नए मामले सामने आए थे।

आंध्रप्रदेश; कुल संक्रमित 111: बुधवार को 57 नए मरीज मिले। इस बीच, राज्य के उप मुख्यमंत्री अमजद बाशा ने कहा है कि वे 2 मार्च को मुस्लिमों के लिए 4% आरक्षण देने की मांग के मामले में सुप्रीम कोर्ट में हो रही सुनवाई में गए। बाशा ने कहा- मीडिया की कुछ खबरों में कहा जा रहा है कि मैं मरकज की जमात में गया था। यह झूठ है। उधर, मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने महामारी और लॉकडाउन को देखते हुए सरकारी कर्मचारियों का वेतन फिलहाल टालने का आदेश दिया है। मंत्री विधायकों और जन प्रतिनिधियों का वेतन भी रोका गया है। हालांकि, पेंशनर्स को घर-घर जाकर राशि का भुगतान किया जा रहा है।

तेलंगाना; कुल संक्रमित- 97: राज्य में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 30 नए मामले सामने आए, जबकि 3 की मौत हुई। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 9 हो गया है। मरने वाले सभी लोग दिल्ली में तब्लीगी जमात में हिस्सा लेकर लौटे थे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। यहां सबसे ज्यादा 36 संक्रमित हैदराबाद में हैं।

अभी तक 47 हजार 951 लोगों की जांच हुई: आईसीएमआर

स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पॉजिटव मामले मंगलवार से बढ़ने शुरू हुए। इनका संबंध सीधेतौर पर तबलीगी जमात में शामिल लोगों से है। जमात से जुड़े 1 हजार 800 लोगों को 9 अस्पतालों में क्वारैंटाइन किया गया है। अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य उपकरणों को राज्यों के अस्पतालों में के लिए लाइफलाइन उड़ान शुरू की जा रही हैं। इसके जरिए पिछले 5 दिनों में 15.5 टन मेडिकल उपकरणों की सप्लाई हुई की गई है। आईसीएमआर ने बताया कि देश में अभी तक 47 हजार 951 लोगों की जांच हुई। जांच सेंटर्स की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।

Next Story