- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस में सस्ती और आरामदायक एसी का अनुभव कर सकेंगे देशवासी..
पीआईबी, नई दिल्ली : भारतीय रेलवे हमेशा से बेहतर यात्री अनुकूल सुविधाओं के साथ कोच विकसित करके अपने यात्रियों की सुविधाजनक यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय रेलवे की इस विकास यात्रा में नया शामिल होने वाला एसी थ्री टियर इकनॉमी क्लास कोच है। आज से नए कोच ने अपनी सेवा देना शुरू कर दिया है। पहली बार इस कोच को ट्रेन नंबर 02403 प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस में जोड़ा गया है। 3एसी कोच की 72 बर्थ की तुलना में नए एसी इकनॉमी कोच में 83 बर्थ हैं। इसके साथ ही इस कोच का किराया 3एसी कोच से 8 फीसदी कम है।
जल्द ही दो और ट्रेनों, ट्रेन नंबर 02429/02430 नई दिल्ली-लखनऊ एसी स्पेशल और ट्रेन नंबर 02229/02230 लखनऊ मेल में इस नए 3एसी इकनॉमी कोच को जोड़ा जाएगा। शुरुआती तौर पर कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री में निर्मित 50 नए इकनॉमी कोच विभिन्न क्षेत्रों में मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं।
इस कोच में प्रवेश और एक व्हील चेयर पर दिव्यांगों के अनुकूल शौचालय के प्रावधान किए गए हैं, जो कि एक नई पहल है।
यात्री आराम में सुधार के लिए कई डिजाइन सुधार भी किए गए हैं। सभी बर्थ के लिए अलग-अलग सुराख प्रदान करके एसी वाहक पाइप प्रणाली को नए स्वरूप में बनाया गया है। आराम में सुधार, कोच का वजन कम करने और रखरखाव अनुकूलता में सुधार के लिए सीटों और बर्थों का बेहतर व मॉड्यूलर डिजाइन बनाया गया है।
लंबवत और आड़ा, दोनों हिस्सों में मुड़ने योग्य स्नैक टेबल, चोट न पहुंचाने वाली जगह और पानी की बोतल व मोबाइल फोन रखने के लिए बेहतर यात्री सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रत्येक बर्थ के लिए व्यक्तिगत रीडिंग लाइट और यूएसबी चार्जिंग पॉइंट दिए गए हैं। मध्य और ऊपरी बर्थ तक पहुंचने के लिए सीढ़ी को एक नए एर्गोनॉमिक के रूप में उन्नत डिजाइन भी प्रदान किया गया है। मध्य और ऊपरी बर्थ में सिर से ऊपर का हिस्सा भी पहले से बढ़ा हुआ है।
एसी 3-टियर इकनॉमी क्लास कोच की प्रमुख डिजाइन विशेषताएं..
* बर्थ क्षमता 72 से बढ़कर 83 हो गई।
* सीटों और बर्थ का बेहतर और मॉड्यूलर डिजाइन।
* लंबवत और आड़ा, दोनों हिस्सों में मुड़ने योग्य स्नैक टेबल।
* प्रत्येक बर्थ के लिए अलग-अलग एसी सुराख।
* दिव्यांगजनों के लिए प्रत्येक कोच में बड़ा शौचालय का दरवाजा और प्रवेश द्वार।
* प्रत्येक बर्थ के लिए व्यक्तिगत रीडिंग लैंप और यूएसबी चार्जिंग पॉइंट।
* मध्य और ऊपरी बर्थ, दोनों के लिए सिर से ऊपर के हिस्से में बढ़ोतरी।
* सार्वजनिक संबोधन और यात्री सूचना प्रणाली।
* सामाग्रियों के लिए विश्व बेंचमार्क ईएन45545-2 एचएल3 के अनुपालन को सुनिश्चित करके अग्नि सुरक्षा में सुधार ।
* सीसीटीवी कैमरा।
* ऊपरी और मध्य बर्थ तक पहुंचने के लिए सीढ़ी का बेहतर डिजाइन।