राष्ट्रीय

कोरोना से स्वस्थ होने की वर्तमान दर 97.83 प्रतिशत,मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक

Desk Editor
29 Sep 2021 6:52 AM GMT
कोरोना से स्वस्थ होने की वर्तमान दर 97.83 प्रतिशत,मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक
x
भारत में स्वस्थ होने की दर 97.83% है।स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।

पीआईबी, नई दिल्ली : पिछले 24 घंटों में 54,13,332 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 87.66 करोड़ (87,66,63,490) के पार पहुंच गया। इस उपलब्धि को 85,33,076 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।

पिछले 24 घंटों में 28,178 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,29,86,180 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.83% है।स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 94 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। देश में लगातार दूसरे दिन दैनिक नए मामले 20 हजार से कम दर्ज हुए।

पिछले 24 घंटे में 18,870 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 2,82,520 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.84% हैं।

Next Story