राष्ट्रीय

पूर्व सीएम के बेटी ने बेटी ने फांसी लगाकर दी जान

Shiv Kumar Mishra
1 Aug 2022 12:53 PM GMT
पूर्व सीएम के बेटी ने बेटी ने फांसी लगाकर दी जान
x

दिवंगत अभिनेता-राजनेता एनटी रामाराव की बेटी और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की भाभी उमा माहेश्वरी ने सोमवार (1 अगस्त, 2022) को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उमा माहेश्वरी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रही थीं और पिछले कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। माहेश्वरी हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित अपने आवास मृत पाई गईं। वह अपने बेडरूम में पंखे से लटकी मिलीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जुबली हिल्स के पुलिस अधिकारी राजशेखर रेड्डी ने बताया, "प्रारंभिक जांच के अनुसार, वह खराब स्वास्थ्य के कारण अवसाद में थी। एक मामला दर्ज किया गया है और शव को उस्मानिया अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।" वह तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के संस्थापक एनटीआर की चार बेटियों में सबसे छोटी थीं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता दग्गुबाती पुरंदेश्वरी और नारा भुवनेश्वरी उनकी बहनें हैं। नारा भुवनेश्वरी तेदेपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की पत्नी हैं। चंद्रबाबू नायडू, उनके बेटे नारा लोकेश और परिवार के अन्य सदस्य माहेश्वरी के आवास पर पहुंचे हैं। उमा माहेश्वरी के भाई एन बालकृष्ण, जो एक टॉलीवुड अभिनेता और टीडीपी विधायक हैं, और साथ ही विदेश में रहने वाले परिवार के अन्य सदस्यों को उमा माहेश्वरी के निधन के बारे में जानकारी दे दी गई है।

एनटी रामा राव, जिन्हें एनटीआर के नाम से जाना जाता है। उन्होंने 1982 में तेलुगु स्वाभिमान के नारे पर तेदेपा का गठन किया था और नौ महीने के भीतर पार्टी सत्ता पर काबिज हो गई थी। साथ ही तत्कालीन अविभाजित आंध्र प्रदेश में कांग्रेस के एकल पार्टी शासन को समाप्त कर दिया था। उनके दामाद चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में विद्रोह के बाद सत्ता से बाहर किए जाने के कुछ महीने बाद 72 साल की आयु में 1996 में उनकी मृत्यु हो गई।

एनटीआर के 12 बच्चे थे। जिनमें आठ बेटे और चार बेटियां। उमा माहेश्वरी चार बेटियों में सबसे छोटी थीं। हाल ही में उमा माहेश्वरी की बेटी की शादी में परिवार के कई सदस्य एक साथ आए थे। अभिनेता और पूर्व मंत्री एन हरिकृष्णा सहित एनटीआर के तीन बेटों का भी निधन हो चुका है।

Next Story