
कोरोना से भारत चौबीस घंटे में मौत के आंकड़े ने लगाई सबसे बड़ी छलांग, एक दिन में दो हजार मौतें हुई

नई दिल्ली. कोरोनावायरस ने मंगलवार को एक दिन में रिकॉर्ड 1971 लोगों की जान ले ली। सबसे ज्यादा 1409 मौतें महाराष्ट्र में हुईं। महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि इनमें काफी मौतें पहले हो चुकी थीं। जिन्हें उस वक्त किन्हीं कारणों से नहीं जोड़ा जा सका था। अब मृतकों का संशोधित आंकड़ा जारी किया जा रहा है। इन आंकड़ों के चलते देश में मरने वालों की संख्या अचानक 9980 से 11 हजार 888 पहुंच गई। जबकि महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 5537 हो गया।
देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है। नए संक्रमित मरीजों की संख्या तो लंबे अरसे बढ़ ही रही है, अब मरने वालों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ने लगा है। गत दिवस देश में मरने वालों की संख्या दो हजार से ऊपर निकल गया। मरने वालों की संख्या में अनायास वृद्धि चिंता पैदा करने वाली है। कोरोना संक्रमितों का संख्या बढ़कर 3,54,161 हो गई है। Covid19india.org के मुताबिक, भारत में कोरोना के अभी 1,53,643 एक्टिव मामले हैं। जबकि 1,87,552 लोग स्वस्थ या डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 11,921 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 11,090 मामले सामने आए हैं जबकि 2,004 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार शाम के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना के कुल मामले बढ़कर 343091 हो गए थे।
महाराष्ट्र में एक दिन में 1409 की मौत
महाराष्ट्र में 24 घंटे में 2,701 मामले सामने आए हैं जबकि 1,409 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित का आंकड़ा बढ़कर 1,13,445 हो गया है जबकि 5,537 लोग जान गंवा चुके हैं। मुंबई में कोरोना के 941 केस सामने आए हैं। आज कुल 55 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में कुल केस 60,142 हो चुके हैं और अब तक 3165 लोगों की मौत हुई है। मुंबई के धारावी क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के 21 नए मामले सामने आए। संक्रमण के कुल 2,089 मामले सामने आ चुके हैं और महामारी से अब तक 77 लोगों की मौत हो चुकी है।
दिल्ली में संक्रमित 45 हजार के करीब
दिल्ली में आज कोरोना के 1859 नए मामले सामने आए हैं और 437 लोगों की मौत हो गई। राजधानी में कुल मामले 44688 हो चुके हैं। अब तक 1837 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में 520 मरीज ठीक हुए हैं और अब तक कुल 16,500 मरीज इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं। दिल्ली में कोरोना से मरने वाले की दर दर 4.11 प्रतिशत है, वहीं, रिकवरी रेट 36.92% है।
हरियाणा में 110 नए केस, तीन की मौत
झारखंड में कोरोना के 34 नए मामले सामने आए हैं। अब तक कुल केस 1839 हुए। राज्य में ऐक्टिव केस 796 हैं और अब तक 9 की मौत हो गई। हरियाणा में आज कोरोना के 110 नए केस सामने आए हैं और तीन की मौत हो गई। राज्य में कुल केस 7,832 हुए। अब तक 3748 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 103 लोगों की मौत हुई है। उत्तराखंड में कोरोना के 30 नए केस सामने आए हैं, राज्य में कु मामले 1942 हुए है।
पश्चिम बंगाल में 415 नए केस, दस की मौत
राजस्थान में आज कोरोना के 235 नए मामले सामने आए हैं और 7 की मौत हुई है। आज 177 लोग ठीक भी हो चुके हैं। राज्य में अभी कुल केस 13216 हैं। अब तक 9962 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 308 की मौत हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 415 नए केस सामने आए हैं और 10 लोगों की मौत हुई। राज्य में कुल केस 11909 हुए, अब तक 495 की मौत हुई है।
यूपी में 516 नए मामले, तमिलनाडु में 49 की मौत
कर्नाटक में आज कोरोना के 317 नए मामले। कुल केस 7530 हुए। अब तक 94 लोगं की मौत। आज 7 पीड़ितों की मौत हुई है। तमिलनाडु में कोरोना के 1515 नए मामले, 49 लोगों की मौत। राज्य में कुल पीड़ितों की संख्या 48019 हुए। अब तक 528 लोगों की मौत हुई है। यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना 516 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल ऐक्टिव केस 5259 पहुंचे। 8904 लोग ठीक हो चुके हैं। हमारा रिकवरी रेट 61 फीसदी के करीब है। 435 लोगों की अब तक मौत हुई है।
इन राज्यों में भी मौतें हुईं
गुजरात में 28, मध्यप्रदेश में 11, पश्चिम बंगाल में 10, राजस्थान में 7, कर्नाटक में 7, तेलंगाना में 4, हरियाणा में 3, आंध्र प्रदेश में 2 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। बिहार, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, पंजाब में 1-1 मरीज की जान गई। इसके पहले सोमवार को देशभर में 396 मरीजों की मौत हुई थी।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
| राज्य | मौतें |
| महाराष्ट्र | 5,537 |
| दिल्ली | 1,837 |
| गुजरात | 1,534 |
| तमिलनाडु | 528 |
| पश्चिम बंगाल | 495 |
| मध्य प्रदेश | 476 |
| उत्तर प्रदेश | 417 |
| राजस्थान | 308 |
| तेलंगाना | 191 |
| हरियाणा | 103 |
| कर्नाटक | 94 |
| आंध्र प्रदेश | 88 |
| पंजाब | 72 |
| जम्मू कश्मीर | 63 |
| बिहार | 39 |
| उत्तराखंड | 25 |
| केरल | 21 |
| झारखंड | 09 |
| छत्तीसगढ़ | 09 |
| असम | 08 |
| हिमाचल प्रदेश | 07 |
| चंडीगढ़ | 06 |
| पुडुचेरी | 04 |
| मेघालय | 01 |
| लद्दाख | 01 |
| त्रिपुरा | 01 |
| कुल | 11,888 |
22 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
| शहर | मौतें |
| मुंबई | 2,250 |
| अहमदाबाद | 1210 |
| धुले | 494 |
| ठाणे | 480 |
| पुणे | 469 |
| चेन्नई | 379 |
| कोलकाता | 297 |
| इंदौर | 174 |
| जयपुर | 137 |
| सांगली | 135 |
| औरंगाबाद | 135 |
| सोलापुर | 133 |
| सतारा | 104 |
| सूरत | 104 |
| नार्थ 24 परगना | 74 |
| रायगढ़ | 72 |
| पालघर | 71 |
| भोपाल | 69 |
| उज्जैन | 66 |
| हावड़ा | 63 |
| आगरा | 66 |
| मेरठ | 60 |




