राष्ट्रीय

Deoria Cylinder Blast: देवरिया में फटा सिलेंडर, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

Special Coverage Desk Editor
30 March 2024 10:50 AM IST
Deoria Cylinder Blast: देवरिया में फटा सिलेंडर, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत
x
Deoria Cylinder Blast: उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार की सुबह एक धमाके से देवरिया दहल उठा। जिले के भलुवनी में गैस सिलिंडर फटने से चार लोगों की मौत हो गई।

Deoria Cylinder Blast: उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार की सुबह एक धमाके से देवरिया दहल उठा। जिले के भलुवनी में गैस सिलिंडर फटने से चार लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। सभी शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भलुवनी में गैस सिलेंडरफटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। यह घटना भलुवनी थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में शनिवार को सुबह हुई। इंस्पेक्टर भलुअनी, बरहज सीओ आदित्य कुमार गौतम, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस गांव में पहुंच गया था। घटना में तीन बच्चे और एक महिला की झुलसने से मौत हो गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की मौके पर पहुंची गई। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई।

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

मृतकों में आरती गुप्ता पत्नी शिवशंकर गुप्ता 40वर्ष, कुंदन गुप्ता 12वर्ष, आँचल गुप्ता 14वर्ष, सृष्टि 11माह हैं। यह घटना सुबह चाय बनाते व्यक्त हुई। एक ही कमरे में सारे लोग थे। विस्फोट इतना तगड़ा था कि अम्बेस्डर की छत के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक संकल मौके पर पहुंचे।

Next Story