राष्ट्रीय

डिंपल यादव ने ली सांसद पद की शपथ, मैनपुरी में बीजेपी कैंडिडेट को बड़े अंतर से हराकर हासिल की थी जीत

Arun Mishra
12 Dec 2022 7:31 AM GMT
डिंपल यादव ने ली सांसद पद की शपथ, मैनपुरी में बीजेपी कैंडिडेट को बड़े अंतर से हराकर हासिल की थी जीत
x
डिंपल यादव ने बीजेपी उम्मीदवार रघुराज शाक्य को 2,88,461 वोटों से हरा दिया था।

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव बड़े अंतर से जीतने के बाद डिंपल यादव ने सोमवार को सांसद पद की शपथ लीं। डिंपल को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसद पद की शपथ दिलाई। संसद सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण करने आईं डिंपल यादव के साथ उनके पति और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी आए थे। डिंपल यादव ने बीजेपी उम्मीदवार रघुराज शाक्य को 2,88,461 वोटों से हरा दिया था।

अपनी जीत के बाद डिंपल यादव ने कहा था, "मैनपुरी की जनता और उन तमाम लोगों का शुक्रिया, जिन्होंने हमें समर्थन दिया है। मैनपुरी की जनता ने इतिहास रचा है। यह जीत नेताजी की जीत है और हमारी यह जीत नेताजी को श्रद्धांजलि के तौर पर उन्हें समर्पित है।'' बता दें, मैनपुरी से उपचुनाव जीतने के लिए जहां बीजेपी ने पूरा जोर लगा दिया था, वहीं पूरा सपा कुनबा भी एक हो गया था। डिंपल यादव के चुनाव जीतने के बाद शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी का सपा में विलय कर दिया।

Next Story