राष्ट्रीय

Dipa Karmakar News: गोल्डन गर्ल भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर पर ITA ने लगाया डेढ़ साल का बैन, जानें पूरा मामला

Special Coverage Desk Editor
4 Feb 2023 10:29 AM IST
Dipa Karmakar News: गोल्डन गर्ल भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर पर ITA ने लगाया डेढ़ साल का बैन, जानें पूरा मामला
x
Dipa Karmakar News: भारत समेत दुनिया के सभी खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक 2024 की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसी बीच भारतीय जिम्नास्ट की तरफ से एक बेहद बुरी खबर है। भारत की पेरिस ओलंपिक के लिए जारी तैयारियों को एक बड़ा झटका लगा है।

Dipa Karmakar News: भारत समेत दुनिया के सभी खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक 2024 की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसी बीच भारतीय जिम्नास्ट की तरफ से एक बेहद बुरी खबर है। भारत की पेरिस ओलंपिक के लिए जारी तैयारियों को एक बड़ा झटका लगा है। क्योंकि भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर डोप टेस्ट में फेल हो गई हैं। जिसके चलते उन पर 21 महीने का बैन लगा दिया गया है।

इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी आईटीए ने दीपा कर्माकर पर प्रतिबंध लगा दिया है। इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की थी। एजेंसी ने कहा कि करमाकर को हाइजेनामाइन दवा के इस्तेमाल का दोषी पाया गया है। इस पदार्थ पर साल 2021 के बाद बैन लगा दिया गया था।

जानकारी के लिए बता दें कि दीपा करमाकर को Hygemin S-3 Beta-2 लेने का दोषी पाया गया है। दरअसल, इंटरनेशनल डोपिंग एजेंसी ने हाइजेमिन एस-3 बीटा-2 को प्रतिबंधित दवाओं की कैटेगरी में रखा है। जिसकी वजह से दीपा पर यह एक्शन एजेंसी की ओर से लिया गया है। दीपा करमाकर का सैंपल कुछ दिन पहले लिया गया था। जिसमें इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने भारतीय जिम्नास्ट को दोषी पाया है। इसके बाद उनके ऊपर 21 महीने का प्रतिबंध लगा दिया।

आपको बता दें कि त्रिपुरा की दीपा करमाकर भारत की टॉप जिम्नास्ट में से एक हैं। वह 2016 रियो ओलंपिक में चौथे नंबर पर रही थी। इसके बाद साल 2018 में उन्होंने तुर्की के मेर्सिन में जिम्नास्टिक वर्ल्ड चैलेंज कप के वॉल्ट इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। वह ऐसा करने वालीं पहली भारतीय थीं। दीपा करमाकर को गोल्डन गर्ल भी कहा जाता है।

Next Story